“_id”:”6a88ede254e95a3f77048113″,”slug”:”top-news-22-august-neeraj-chopra-russia-ukraine-jharkhand-recruitment-controversy-today-2026-08-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”TOP News: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो, फिर भी खिताब से चूके; रूस का जेलेंस्की के गढ़ में हमला; पढ़ें सुर्खियां”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”

आज की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन वह महज नौ सेंटीमीटर से खिताब चूक गए और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, रूस ने मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में ड्रोन हमला कर एक बड़े शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत और 121 लोग घायल हुए, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। चीन में वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा रिकॉल हुआ है। दरवाजों की सुरक्षा से जुड़े सवालों के बाद 40 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगाई गई हैं, जिनमें करीब 30 लाख वाहन टेस्ला के हैं। पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन उज्मा ने उनसे मुलाकात के बाद दावा किया कि इमरान ने जेल में टॉर्चर किए जाने और आंखों के इलाज के लिए इंजेक्शन दिए जाने की बात कही है। स्वीडन के फागेरस्ता शहर के एक स्कूल में तलवार से हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हुए। इनमें दो किशोर गंभीर रूप से घायल हैं और पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन तक चला और अब मामला हाईकोर्ट की रोक के बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने की दिशा में है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हेडमास्टर और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। गर्भपात के दौरान छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के हॉस्टल में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है और पुलिस जांच कर रही है। महिला हॉकी विश्व कप में भारत को नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-2 से हार मिली, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के विरोध में जुटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देकर हटाया और कई लोगों को हिरासत में लिया। मनोरंजन जगत में पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘खलीफा’ के साथ ‘इनसिडियस’ समेत कई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर और परिसर के निर्माण में केंद्र या राज्य सरकार का एक पैसा भी नहीं लगा। वहीं, फीफा ने विश्व कप फाइनल के बाद हुई झड़प के मामले में अर्जेंटीना के तीन खिलाड़ियों पर कार्रवाई की है। लियांड्रो परेडेस पर 10 मैच, नाहुएल मोलिना पर सात मैच और थियागो अल्माडा पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। आइए, देश-विदेश की खबरों को विस्तार से जानते हैं…
Source link
#Top #Newsनरज #चपड #क #शनदर #थर #फर #भ #खतब #स #चक #रस #क #जलसक #क #गढ #म #हमल #पढ #सरखय #Topnews22augustneerajchoprarussiaukrainejharkhandrecruitmentcontroversytoday

