
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में आयोजित हो रहे शिविर में इंदौर शहर व ग्रामीण के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल व वार्ड अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्तागण, संगठन मंत्री व प्रदेश के प्रतिनिधि सभी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पूरी व्यवस्था प्रशिक्षण की भोपाल की टीम देख रही है। स्थानीय शहर कांग्रेस के लोग इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दे रहे हैं। इंदौर में ऐसा शिविर बहुत समय पूर्व लगा था। अलग-अलग सत्र में प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी पदाधिकारियों को संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाएंगे। साथ ही बताएंगे कि अनुशासन में कैसे रहना है। भाजपा के खिलाफ कैसे लड़ना है। जनहित के मुद्दों को कैसे उठाना है। कांग्रेस की बात जनता तक कैसे पहुंचाना है।
Source link
#Indore #News #द #दन #तक #घर #नह #जएग #कगरस #जन #वल #पर #हग #कररवई #Indore #Congress #Training #Camp #Organization #Strengthening

