इंदौर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फॉलोअर बढ़ाने और वायरल होने के लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से भी नहीं चूक रहे हैं और उन्हें फिर पुलिस कार्रवाई का शिकार भी होना पड़ता है। इंदौर के लेटन चौराहे पर एक युवती ने ट्रैफिक के बीच रील शूट की। शाम के समय वह वीडियोग्राफर के साथ आई और जैसे ही सिग्नल रेड हुआ, वह जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर पोज देने लगी।
ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े वाहन चालक भी आश्चर्य में पड़ गए कि आखिर युवती को क्या हो गया, लेकिन जब वह अलग-अलग पोज देने लगी तो वे भी समझ गए कि ये सब रील के चक्कर में हो रहा है। ब्लैक और ब्राउन कलर के कपड़े पहनकर रील बनाने आई युवती का नाम प्रकृति है। उसके इंस्टाग्राम पर आठ हजार फॉलोअर हैं, लेकिन इस रील शूट के बाद अचानक उसके फॉलोअर की संख्या बढ़ गई।
उधर, रील के लिए युवती की इस सनक को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने कहा है कि ट्रैफिक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घटना शुक्रवार के पहले की है।
जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के सड़क पार करने के लिए होती है। इस तरह फोटो के लिए जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में युवती के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि इंदौर के रसोमा लेबोरेटरी चौराहे पर भी पिछले साल रील बनाने के लिए एक युवती ने सड़क पर जंप लगाई थी। उसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस दिया था, तो उसने माफी मांगी थी।
Source link
#Indore #News #इदर #म #टरफक #क #बच #यवत #क #रल #सटट #रड #सगनल #हन #पर #जबर #करसग #पर #लट #यवत

