शिवपुरी में राशन वितरण विवाद:  युवक ने सरपंच समेत 5 लोगों पर मारपीट का लगाया, पुलिस पर कार्रवाई न करने की शिकायत एसपी से की – Shivpuri News

शिवपुरी में राशन वितरण विवाद: युवक ने सरपंच समेत 5 लोगों पर मारपीट का लगाया, पुलिस पर कार्रवाई न करने की शिकायत एसपी से की – Shivpuri News

शिवपुरी में राशन वितरण विवाद:  युवक ने सरपंच समेत 5 लोगों पर मारपीट का लगाया, पुलिस पर कार्रवाई न करने की शिकायत एसपी से की – Shivpuri News


शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लारपुर गांव में राशन वितरण को लेकर विवाद हो गया। मामले में शनिवार को गांव के युवक नीरज केवट ने एसपी से शिकायत की है। उसने सरपंच अरविंद लोधी, उनके पिता, राशन दुकान के सेल्समैन प्रकाश लोधी समेत अन्य लोगों पर मारपीट, सोने की चेन छीनने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। नीरज का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। नीरज के अनुसार, घटना 20 अगस्त की शाम करीब 4 बजे की है। वह अपने निर्माणाधीन मकान के बाहर था। इसी दौरान सरपंच अरविंद लोधी और राशन दुकान के सेल्समैन प्रकाश लोधी वहां मौजूद थे। नीरज ने प्रकाश से राशन और खाद्यान्न कम मिलने को लेकर सवाल किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। नीरज का आरोप है कि अरविंद और प्रकाश ने डंडे से मारपीट की। नंदराम उर्फ चालीराजा और चंपत लोधी ने लात-घूंसों से हमला किया। संजय लोधी पर मारपीट के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। नीरज के मुताबिक, इसी दौरान करीब ढाई लाख रुपए की सोने की चेन छीन ली गई। घटना का वीडियो बना रहे उसके वनप्लस मोबाइल को भी तोड़ दिया गया। नीरज ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सेल्समैन ने नीरज पर दर्ज कराई थी FIR पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राशन दुकान के सेल्समैन प्रकाश लोधी ने 20 अगस्त को ही करैरा थाने में नीरज के खिलाफ शिकायत की थी। प्रकाश के अनुसार, वह राशन दुकान पर POS मशीन से राशन बांट रहे थे। सर्वर धीमा होने के कारण मशीन धीरे चल रही थी। इसी दौरान नीरज वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। प्रकाश का आरोप है कि नीरज ने POS मशीन छीनकर जमीन पर पटक दी, जिससे मशीन टूट गई। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। प्रकाश के बेटे अरविंद और भाई नंदराम उसे बचाने आए तो उनके साथ भी डंडे से मारपीट की गई। पुलिस बोली- जांच के बाद दर्ज की FIR करैरा थाना प्रभारी विनोद छवई ने बताया कि नीरज को राशन लेना ही नहीं था। इसके बावजूद उसने राशन दुकान पर विवाद और मारपीट की। पुलिस ने घटना की जांच और तस्दीक के बाद नीरज के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Source link
#शवपर #म #रशन #वतरण #ववद #यवक #न #सरपच #समत #लग #पर #मरपट #क #लगय #पलस #पर #कररवई #न #करन #क #शकयत #एसप #स #क #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *