पति-पत्नी के बीच जारी अनबन के बीच गोविंदा को एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर अस्पताल के बाहर का गोविंदा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोविंदा पैप्स को इग्नोर करते नजर आ रहे हैं।
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। इन चर्चाओं के बीच आज गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में गोविंदा अस्पताल के बाहर दिखाई पड़ रहे हैं। उनके चेहरे पर परेशानी भी साफ झलक रही है। गोविंदा पैप्स को इग्नोर करते भी नजर आए।
गोविंदा के फैंस को हुई चिंता
Instant Bollywood ने गोविंदा का वीडियो अपने पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में गोविंदा व्हाइट शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। गोविंदा को अस्पताल के बाहर देख उनके फैंस चिंतित हैं।
गोविंदा ने पैप्स को किया इग्नोर
गोविंदा अस्पताल क्यों गए थे इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वायरल वीडियो में पैप्स गोविंदा से बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन गोविंदा कोई जवाब नहीं देते हैं। वो पैप्स की तरफ बस हाथ हिलाते हैं और फिर वहां से अपनी गाड़ी की ओर चले जाते हैं।
बता दें, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक का केस वापस ले लिया था। फैमिली कोर्ट के बाहर देखे जाने के बाद से ही लगातार सुनीता और गोविंदा का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुनीता ने किया था दावा- गोविंदा दूसरी शादी का कर रहे हैं प्लान
हाल ही में सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में राखी सावंत सुनीता से फोन पर बात कर रही थीं। सुनीता राखी को बताती हैं कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी के चक्कर में थे।
बता दें, दूसरी शादी के दावे पर गोविंदा के मैनेजर का बयान भी सामने आ चुका है। उन्होंने गोविंदा की दूसरी शादी की खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि गोविंदा दूसरी शादी नहीं कर रहे हैं। गोविंदा के मैनेजर ने ये भी कहा कि दोनों के आपसी रिश्ते की कोई भी बात गोविंदा ने पब्लिक में नहीं की है। बल्कि सुनीता ही घर की बातों को बाहर कर रही हैं।
बता दें, गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- टीना और यशवर्धन। सुनीता और गोविंदा के बीच चल रहे तनाव के बीच उनके बेटे की पहली बॉलीवुड फिल्म का ऐलान भी हो गया है। फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होगी और इसे साजिद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।


