FSSAI Action on Nestle, Pepsico, Coca-Cola for Misleading Ads & Claims

FSSAI Action on Nestle, Pepsico, Coca-Cola for Misleading Ads & Claims

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
FSSAI Action on Nestle, Pepsico, Coca-Cola for Misleading Ads & Claims

सरकार ने नियमों का पालन न करने पर कई प्रमुख फूड ब्रांड्स और रिटेल चेन के खिलाफ हाल के महीनों में करीब 150 नोटिस जारी किए हैं।

भारत की खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था FSSAI ने ये नोटिस भ्रामक विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दिए हैं।

जिन कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबॉट इंडिया लिमिटेड, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हेल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और मॉन्डेलेज इंडिया शामिल हैं।

इसके अलावा कोका-कोला इंडिया, डियाजियो, पर्नो रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक के नाम भी सूची में हैं।

अमेजन-फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस, डोमिनोज के पांच लाइसेंस सस्पेंड

FSSAI ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को 12 नोटिस भेजे हैं। नियामक ने कहा कि अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है।

वहीं केएफसी, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस संस्थानों को 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं। डोमिनोज के पांच लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

Source link
#FSSAI #Action #Nestle #Pepsico #CocaCola #Misleading #Ads #Claims

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *