इंदौर: जिंसी में सेंटर लाइन में गड़बड़ी का आरोप, एक तरफ 15 फीट कट रहा मकान तो दूसरी तरफ सिर्फ डेढ फीट

इंदौर: जिंसी में सेंटर लाइन में गड़बड़ी का आरोप, एक तरफ 15 फीट कट रहा मकान तो दूसरी तरफ सिर्फ डेढ फीट

एक तरफ के मकान तो 15-20 फीट तक टूट रहे हैं जबकि दूसरी तरफ के मकान पूरी तरह से सुरक्षित हो गए हैं। नगर निगम के इस पक्षपात से कई रहवासियों का मकान शत-प् …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 10:33:11 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 10:33:11 AM (IST)

इंदौर: जिंसी में सेंटर लाइन में गड़बड़ी का आरोप, एक तरफ 15 फीट कट रहा मकान तो दूसरी तरफ सिर्फ डेढ फीट
जिन्सी चौराहे से नेमिनाथ चौक मल्हारगंज तक लोग खुद हटा रहे है अपने आशियाने। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मामला जिंसी चौराहा से नेमीनाथ चौराहा तक बनने वाली सड़क का
  2. रहवासियों का कहना है कि नगर निगम सेंट्रल लाइन लगाने में गड़बड़ कर रहा है
  3. एक तरफ के मकानों को बचाने के लिए सेंट्रल लाइन एक तरफ सरका दी गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिंसी चौराहा से नेमीनाथ चौराहा तक बनने वाली मास्टर प्लान की सड़क को लेकर रहवासी विरोध में उतर आए हैं। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम ने सेंट्रल लाइन लगाने में गड़बड़ कर रहा है।

एक तरफ के मकानों को बचाने के लिए सेंट्रल लाइन एक तरफ सरका दी गई है। इस वजह से एक तरफ के मकान तो 15-20 फीट तक टूट रहे हैं जबकि दूसरी तरफ के मकान पूरी तरह से सुरक्षित हो गए हैं। नगर निगम के इस पक्षपात की वजह से कई रहवासियों का मकान शत प्रतिशत टूट रहा है जबकि कुछ लोगों का मकान पूरी तरह से सुरक्षित हो गया है।

गौरतलब है कि जिंसी चौराहा से नेमीनाथ चौराहा तक बनने वाली सड़क नगर निगम के पैकेज एक में शामिल है। मास्टर प्लान में यह सड़क 80 फीट चौड़ी है, लेकिन रहवासियों के विरोध के बाद निगम इसे फिलहाल सिर्फ 60 फीट चौड़ा बना रहा है। लगभग 340 मीटर लंबी इस सड़क की लागत 3.46 करोड़ रुपये अनुमानित है।

रहवासियों का कहना है कि निगम ने पहले जो निशान लगाए थे, वे सड़क के बीचों-बीच से लगाए गए थे, लेकिन बाद में इसे बदलकर एक तरफ से कर दिया गया। रहवासी फैजान, इशाक इत्यादि ने बताया कि हमने सेंट्रल लाइन गड़बड़ होने की शिकायत भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। फैजान ने बताया कि मकान में तीन भाइयों का परिवार रहता है। नगर निगम की गड़बड़ी की वजह से पूरा मकान टूट रहा है। इधर निगम के अधिकारी कह रहे हैं, कि नियमानुसार निशान लगाए गए हैं।

ज्यादातर रहवासी खुद ही हटा रहे निर्माण

इस मार्ग पर नगर निगम ने लगभग 130 बाधक निर्माण चिह्नित किए हैं। नगर निगम की टीम द्वारा निशान लगाने के बाद लोग खुद ही अपने बाधक निर्माण हटा रहे हैं। निगम ने लोगों को बाधक निर्माण हटाने के लिए सप्ताहभर का समय दिया है।

www.naidunia.com
#इदर #जस #म #सटर #लइन #म #गडबड #क #आरप #एक #तरफ #फट #कट #रह #मकन #त #दसर #तरफ #सरफ #डढ #फट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *