Top News:चीनी के दाम बढ़े, जमाखोरी पर केंद्र की बढ़ी निगरानी, बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज; सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23rd August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Top News:चीनी के दाम बढ़े, जमाखोरी पर केंद्र की बढ़ी निगरानी, बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज; सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23rd August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

चीनी की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर केंद्र ने सख्ती शुरू कर दी है। यूपी समेत कई राज्यों में चीनी के स्टॉक पर निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं, अमेरिका में न्यूयॉर्क स्टेट कैपिटल को निशाना बनाने की आईएसआईएस से प्रेरित साजिश नाकाम हुई है। उधर, बंगाल की खाड़ी में पनामा के ध्वज वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ डूब गया, जिसमें 24 लोग सवार थे। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट की पूर्व महासचिव चंपत राय की गोपनीय डायरी में नृपेंद्र मिश्र की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कनाडा ने 8 सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी टैरिफ लगाने का एलान किया है। वहीं, कश्मीर में भाजपा ने सीमा से सटी विधानसभा सीटों का सर्वे शुरू किया है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार से कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं, हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट और सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर खुलासा किया है। एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया की अहम खबरें-




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23rd august 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

चीनी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


चीनी की जमाखोरी पर सख्ती: 70 से 80 रुपये तक पहुंचे दाम, यूपी समेत इन राज्यों में निगरानी के निर्देश जारी

त्योहारों से पहले बढ़ती कीमतों और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने चीनी के जमाखोरों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व पंजाब समेत कई राज्यों में निर्देश जारी किया गया है कि कोई भी थोक चीनी डीलर 400 टन से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23rd august 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

बड़ी खबर
– फोटो : अमर उजाला


Ocean Winner Vessel: मालवाहक जहाज ओशन विनर बंगाल की खाड़ी में डूबा, चालक दल में 24 लोग; ICG-नौसेना क्या बोली?

पमाना के झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘ओशन विनर’ समुद्र में अचानक डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को भारत की समुद्री बचाव एजेंसी- ICG के जहाज ‘ओशन विनर’ से पहले संपर्क टूटा। इसके बाद जहाज पूर्वी भारत के तट के पास डूब गया। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक, जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी हैं। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23rd august 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

काश पटेल
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)


US में बड़ी साजिश नाकाम: न्यूयॉर्क कैपिटल को लेकर FBI निदेशक काश पटेल का खुलासा, किस षड्यंत्र पर पानी फिरा?

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने शनिवार को कहा कि संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक आतंकी साजिश नाकाम की है। उन्होंने कहा कि यह न्यूयॉर्क स्टेट कैपिटल को निशाना बनाने की साजिश थी। पटेल के मुताबिक, यह साजिश आईएसआईएस से प्रेरित थी। पढ़ें पूरी खबर


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 23rd august 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

मार्क कार्नी, कनाडा के प्रधानमंत्री
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)


अमेरिका पर कनाडा का पलटवार: 8 सितंबर से लगाएगा जवाबी टैरिफ, पीएम मार्क ने किया एलान; क्यों बढ़ा विवाद?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश 8 सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाएगा। इससे पहले अमेरिका ने करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर कीमत के कनाडाई सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। दोनों देशों के बीच इस व्यापारिक विवाद को बातचीत से खत्म करने की आखिरी कोशिश भी शुक्रवार देर रात वाशिंगटन में नाकाम हो गई। पढ़ें पूरी खबर


Source link
#Top #Newsचन #क #दम #बढ #जमखर #पर #कदर #क #बढ #नगरन #बगल #क #खड #म #डब #मलवहक #जहज #सरखय #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #23rd #August #Updates #Amar #Ujala #News #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *