पत्नी ने CCTV बंद किया, भाइयों ने पति को पीटा:दिल्ली में इंजीनियर की मौत मामले में खुलासा; अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने CCTV बंद किया, भाइयों ने पति को पीटा:दिल्ली में इंजीनियर की मौत मामले में खुलासा; अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

पत्नी ने CCTV बंद किया, भाइयों ने पति को पीटा:दिल्ली में इंजीनियर की मौत मामले में खुलासा; अब तक चार आरोपी गिरफ्तार


दिल्ली के निहाल विहार में 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि 21 अगस्त को घटना से पहले विनय की पत्नी रेखा ने घर के अंदर लगा CCTV कैमरा बंद कर दिया था। इसके बाद रेखा के मायके वालों ने विनय की पिटाई की। अस्पताल ले जाते समय विनय की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पत्नी रेखा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विनय लक्ष्मी पार्क के रहने वाले थे और नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। करीब साढ़े तीन साल पहले उनकी शादी 31 साल की रेखा से हुई थी। दोनों के चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं। मां ने बताया, पानी लेने गई थी तभी हमला हुआ विनय के पिता प्रेमचंद अपनी पत्नी रेणु गुप्ता के साथ उसी घर में रहते हैं। प्रेमचंद ने बताया कि रेखा के रिश्तेदारों ने कहा था कि वे उनके बेटे से बात करने आए हैं। उन्होंने कहा, “मैं पानी लेने अंदर गया था। जब बाहर आया, तो वे मेरे बेटे को पीट रहे थे।” विनय की मां ने बताया, “मेरे पति उनसे बार-बार कहते रहे कि हमारे बेटे को मत मारो और शांति से बात करो, लेकिन उन्होंने बिल्कुल नहीं सुनी। उन्होंने विनय को फर्श पर धक्का दिया और बुरी तरह पीटा। मुझे भी धक्का दिया।” मां के मुताबिक, हमलावरों ने विनय को जमीन पर दबा रखा था और पेट में मारा। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें पानी का गिलास देने गई थी। उन्होंने मेरे बेटे को नीचे दबा रखा था। उसे पलंग पर फेंका और गर्दन पकड़ ली। उसके पेट में लात और घूंसे मारे।” मां ने बताया कि वह पड़ोसियों को बुलाने के लिए बाहर गई थीं। उनके लौटने तक हमलावर विनय को पीट चुके थे। उन्होंने कहा, “उन्होंने मेरे बेटे को खत्म कर दिया था।” विनय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मां ने कहा, “मेरा एक ही बच्चा था।” बेटे के शरीर पर छाले आने से शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह विनय ने रेखा से उनके बेटे को दवा लगाने के लिए कहा था। बच्चे के शरीर पर छाले हो गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “रेखा के मना करने पर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके कुछ देर बाद रेखा घर से चली गई और अपने दो भाइयों और भाभी को बुलाया।” पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि इस मामले में रेखा, राजू, वेदप्रकाश और पूनम को गिरफ्तार किया गया है। निहाल विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) हत्या और धारा 3(5) कई लोगों की साझा मंशा से किए गए काम के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी CCTV फुटेज के साथ पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों के बयान भी देख रहे हैं। इनसे घटना का पूरा क्रम पता करने की कोशिश की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Source link
#पतन #न #CCTV #बद #कय #भइय #न #पत #क #पटदलल #म #इजनयर #क #मत #ममल #म #खलस #अब #तक #चर #आरप #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *