यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से 3 दिन पहले उड़ाया गर्दा, कमा लिए करोड़ों, हिंदी ऑडियंस में क्रेज, Bollywood Hindi News


यश इस हफ्ते अपनी फिल्म टॉक्सिक से धमाका करने वाले हैं। फिल्म ने रिलीज से 3 दिन पहले रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। हिंदी ऑडियंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। जानिए अब तक फिल्म ने की है कितनी कमाई।

साउथ सुपरस्टार यश अपनी फिल्म टॉक्सिक लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म इस बुधवार यानी 26 अगस्त को थिएटर में धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से 5 दिन पहले शुक्रवार को शुरू कर दी गई थी। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो एडवांस बुकिंग का कलेक्शन देखकर ये अनुमान लगा जा रहा है कि टॉक्सिक पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस रिलीज वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका हो सकता है।

टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग की कमाई

21 अगस्त, शुक्रवार सुबह 6 से टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी। ऐसी रिपोर्ट सामने आई कि एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद ऑनलाइन टिकट प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या ने अपनी टिकट बुक किए। रविवार सुबह तक बुक माय शो प्लेटफार्म पर हर एक घंटे में 10 हजार से ज्यादा टिकट बेचे जा रहे हैं। रविवार सुबह तक सभी भाषाओं में फिल्म टॉक्सिक के ने 4.7 लाख टिकट बेचे जा चुके हैं।

किया आडवाणी

यश का हिंदी ऑडियंस में क्रेज

कन्नड़ भाषा में इस फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग में 10 करोड़ तक की कमाई कर ली है। वहीं KGF करे बाद से हिंदी ऑडियंस इ भी यश को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया है। एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का असर कलेक्शन पर दिख रहा है। आज सुबह 8 बजे तक फिल्म के हिंदी वर्जन ने 8 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर ली है। कन्नड़ और हिंदी भाषा की एडवांस टिकट बुकिंग से टॉक्सिक ने अब तक 18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

शाहरुख खान की जवान को छोड़ा पीछे

टॉक्सिक की जब एडवांस बुकिंग शुरू हुई तो पहले 24 घंटों में फिल्म की ढाई लाख टिकट बेचीं जा चुकी थीं। एडवांस बुकिंग के इस मामले में यश की टॉक्सिक ने शाहरुख खान की जवान, रणवीर सिंह की धुरंधर और रणबीर कपूर की एनिमल को पीछे छोड़ दिया है।

एडवांस बुकिंग के 24 घंटों में टिकट बुकिंग टिकट बुकिंग
एनिमल 60 हजार टिकट हुए बुक
जवान 1.5 लाख टिकट हुए बुक
धुरंधर 1.3 लाख टिकट हुए बुक
टॉक्सिक 2.5 लाख टिकट हुए बुक

टॉक्सिक का धमाका

बता दें, गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म टॉक्सिक एक इमोशनल कहानी है। इस फिल्म में एक्टर के डबल रोल में होने की खबर है। वहीं नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुकमनी वसंत और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। फिल्म 26 अगस्त को थिएटर में धमाका करने को तैयार है। खास बात ये है कि इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में बनाया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगू में इसे डब किया गया है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *