कोहरे ने रोकी इंदौर-पुणे उड़ान की लैंडिंग, फ्लाइट को भोपाल किया गया डायवर्ट, 173 यात्री परेशान

कोहरे ने रोकी इंदौर-पुणे उड़ान की लैंडिंग, फ्लाइट को भोपाल किया गया डायवर्ट, 173 यात्री परेशान

इंदौर के आसमान में रविवार सुबह छाए घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। कम विजिबिलिटी के चलते पुणे से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को भोप…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 04:01:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 04:01:45 PM (IST)

कोहरे ने रोकी इंदौर-पुणे उड़ान की लैंडिंग, फ्लाइट को भोपाल किया गया डायवर्ट, 173 यात्री परेशान
कोहरे ने रोकी इंदौर-पुणे उड़ान की लैंडिंग, फ्लाइट को भोपाल किया गया डायवर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कोहरे ने रोकी पुणे उड़ान की लैंडिंग
  2. फ्लाइट को भोपाल किया गया डायवर्ट
  3. करीब दो घंटे बाद उड़ान वापस पहुंची इंदौर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के आसमान में रविवार सुबह छाए घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। कम विजिबिलिटी के चलते पुणे से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया, जो करीब दो घंटे बाद वापस इंदौर लौटी। इसके कारण विमान में सवार 173 यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ी।

पायलट को साफ नहीं दिखाई दिया रनवे

दरअसल इंडिगो की पुणे-इंदौर उड़ान 6ई 284 सुबह 6.40 बजे इंदौर लैंड होने वाली थी, लेकिन कोहरे के कारण पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया। पायलट द्वारा उतरने में असमर्थता जताने के कारण एटीसी ने विमान को भोपाल डायवर्ट कर दिया।

Source link
#कहर #न #रक #इदरपण #उडन #क #लडग #फलइट #क #भपल #कय #गय #डयवरट #यतर #परशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *