Miss Universe India 2026:टॉप-5 फाइनलिस्ट में केरल से उत्तराखंड तक की सुंदरियां, मिस यूनिवर्स 2026 खिताब किसे? – Miss Universe India 2026 Grand Finale Crown Winner And Top 5 Vaishnavi Tejashwini Kaziah Liz Anushri Anubha

Miss Universe India 2026:टॉप-5 फाइनलिस्ट में केरल से उत्तराखंड तक की सुंदरियां, मिस यूनिवर्स 2026 खिताब किसे? – Miss Universe India 2026 Grand Finale Crown Winner And Top 5 Vaishnavi Tejashwini Kaziah Liz Anushri Anubha

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। टॉप-5 फाइलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी, गुजरात की तेजस्विनी, केरल की कैजिया लिज मैजो, महाराष्ट्र की अनुश्री सातवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। अंतिम राउंड में इन लोगों के सामने 40 सेकेंड में अपने क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती रखी गई। पांचों फाइनलिस्ट ने भविष्य को लेकर अपना नजरिया, अब तक के जीवन में मिली चुनौतियां, इस मंच तक के सफर जैसे विषयों को बखूबी समाहित किया।


दक्षिण भारत की हैं नई विजेता?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता का एलान रात करीब 2.50 बजे किया गया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने केरल की विजेता को क्राउन पहनाया। फाइनल स्पर्धा के शीर्ष दो स्थान पर केरल और तमिलनाडु की सुंदरियां पहुंचीं।


  • 19 साल की केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता। 

  • तमिलनाडु की वैष्णवी रनरअप रहीं।

टॉप- में शामिल अन्य प्रतियोगियों को क्या मिला?


  • 4th रनर अप- अनुभा वशिष्ठ- उत्तराखंड।

  • 3rd रनर अप- तेजस्विनी श्रीवास्तव- गुजरात।

  • 2nd रनर अप- अनुश्री सतवालेकर- महाराष्ट्र।

ये खबरें भी पढ़ें-

अभिनेत्रियों और फिल्म प्रोड्यूसर्स के पैनल ने चुना विजेता


मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले जयपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता को जीतने वाली ब्यूटी क्वीन इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला शामिल हैं। जज पैनल में फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर समेत कई अन्य लोग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता ने साल 1994 में वैश्विक खिताब मिस यूनिवर्स अपने नाम किया था। सेलिना जेटली ने 2001 और उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था।

Source link
#Universe #India #2026टप5 #फइनलसट #म #करल #स #उततरखड #तक #क #सदरय #मस #यनवरस #खतब #कस #Universe #India #Grand #Finale #Crown #Winner #Top #Vaishnavi #Tejashwini #Kaziah #Liz #Anushri #Anubha

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *