कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ठेले पर चाय की केतली लेकर बैठे मोदी… खंडवा में शक्कर के दामों को लेकर निकाला महंगाई का ठेला

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ठेले पर चाय की केतली लेकर बैठे मोदी… खंडवा में शक्कर के दामों को लेकर निकाला महंगाई का ठेला

बढ़ती महंगाई और शकर के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसजनों ने रविवार शाम अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से शाम करीब 4:30…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 12:07:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 12:07:11 AM (IST)

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ठेले पर चाय की केतली लेकर बैठे मोदी… खंडवा में शक्कर के दामों को लेकर निकाला महंगाई का ठेला
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

HighLights

  1. कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
  2. त्योहारों से पहले महंगाई पर घिरी सरकार
  3. दामों को लेकर निकाला महंगाई का ठेला

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। बढ़ती महंगाई और शकर के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसजनों ने रविवार शाम अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से शाम करीब 4:30 बजे महंगाई का ठेला निकाला गया।

ठेला बाम्बे बाजार होते हुए केवलराम पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। ठेले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक रूप चाय की केतली के साथ रखा गया था।

नारेबाजी और केंद्र सरकार पर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने ‘महंगी शक्कर, महंगा तेल, वाह रे मोदी तेरा खेल’ और ‘अबकी बार शक्कर 70 पार’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि त्योहारों के समय रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। शक्कर के साथ खाद्य तेल, बेसन और घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

इथेनॉल नीति और रसोई के बजट पर हमला

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सरकार की इथेनॉल नीति के कारण गन्ने का उपयोग चीनी के बजाय इथेनॉल उत्पादन में बढ़ा है। इससे चीनी के दाम प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल सस्ता करने के दावे किए थे, लेकिन आम जनता को इसका लाभ नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- एमपी में 30 हजार स्कूलों को बचाने सड़क पर उतरे जेन-जी और जेन अल्फा, नीलम पार्क में गूंजे नारे, क्या है मांग?

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा कि महंगाई के कारण रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजन

प्रदर्शन में प्रतिभा रघुवंशी, इमरान गौरी, विशाल जैन, विकास व्यास, यशवंत सिलावट, मोहन ढाकसे, सदाशिव भंवरिया, विनोद यादव, दिव्यांश ओझा, असलम गौरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Source link
#कगरस #क #अनख #परदरशन #ठल #पर #चय #क #कतल #लकर #बठ #मद.. #खडव #म #शककर #क #दम #क #लकर #नकल #महगई #क #ठल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *