Ebola:इस देश में इबोला का भयानक प्रकोप, 3 महीने में 2300 से ज्यादा मौतें; हर आधे घंट में जा रही एक जान – Ebola Deadliest Outbreak 2026 In Congo Killed Over 2,300 People In Three Months

Ebola:इस देश में इबोला का भयानक प्रकोप, 3 महीने में 2300 से ज्यादा मौतें; हर आधे घंट में जा रही एक जान – Ebola Deadliest Outbreak 2026 In Congo Killed Over 2,300 People In Three Months

डेमोक्रैटिक रिपब्लिक कांगो पिछले कुछ महीनों से इबोला महामारी का प्रकोप झेल रहा है। 15 मई 2026 को इबोला के मौजूदा प्रकोप की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी। हाल ही में जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कांगो में इबोला वायरस से अब तक करीब 5 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2,325 लोगों की मौत हो चुकी है। कांगों के अलावा यूगांडा भी इससे प्रभावित देखा जा रहा है।


संयुक्त राष्ट्र ने भी कांगो में इबोला के प्रसार पर चिंता जताई है। यूएन के मुताबिक, कांगों में इबोला रिकॉर्ड तेजी से फैल रहा है और हर 30 मिनट में एक इंसान की जान ले रहा है। कांगो इससे पहले 2018 से 2020 में भी इबोला की चपेट में रहा है, हालांकि इस बार का संक्रमण और प्रसार काफी खतरनाक स्तर का है। कांगों इस बार इबाला के 17वें प्रकोप की चपेट में है। 

स्वास्थ्य संगठन प्रभावित इलाकों में लोगों से लगातार सावधानी बरतते रहने की अपील कर रहे हैं। भारत सहित दुनिया के कई देशों ने कांगो को इबोला के इस प्रकोप से बचाने के लिए जरूरी सहायता भी उपलब्ध कराई है। हालांकि कई संगठनों ने चिंता जताई है कि स्थानीय लोगों का पर्याप्त रूप से सहयोग न मिल पाना इस समय सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। जांच में देरी और पर्याप्त इलाज की व्यवस्था न हो पाने के कारण लोगों के लिए ये संक्रामक बीमारी बड़ी मुसीबतों का कारण बनती जा रही है।

Source link
#Ebolaइस #दश #म #इबल #क #भयनक #परकप #महन #म #स #जयद #मत #हर #आध #घट #म #ज #रह #एक #जन #Ebola #Deadliest #Outbreak #Congo #Killed #People #Months

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *