पुत्रदा एकादशी पर खाटूश्याम मंदिर में भीड़:  हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दिव्य श्रृंगार-महाआरती आकर्षण का केंद्र – Barwani News

पुत्रदा एकादशी पर खाटूश्याम मंदिर में भीड़: हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दिव्य श्रृंगार-महाआरती आकर्षण का केंद्र – Barwani News

पुत्रदा एकादशी पर खाटूश्याम मंदिर में भीड़:  हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दिव्य श्रृंगार-महाआरती आकर्षण का केंद्र – Barwani News


बड़वानी जिले के अंजड़ स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर में रविवार को श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। पंडित बसंत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा, भगवान पशुपतिनाथ महादेव और श्री सालासर बालाजी का विशेष पूजन-अर्चन किया। श्याम बाबा का दिव्य श्रृंगार भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली से मंगाए गए देशी-विदेशी सुगंधित पुष्पों से बाबा का श्रृंगार किया गया था। बारीक कशीदाकारी युक्त विशेष बागा, स्वर्ण रंग के कुंडल, मुकुट और छत्र से सुसज्जित बाबा की मनोहारी छवि देखते ही बन रही थी। पशुपतिनाथ महादेव का जलाभिषेक किया श्रावण मास की एकादशी पर मंदिर में ‘हरिहर’ की संयुक्त उपासना का अद्भुत संगम भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एक ओर पशुपतिनाथ महादेव का जलाभिषेक किया, वहीं दूसरी ओर श्याम बाबा की भक्ति में लीन रहे। ‘बोल बम’ और ‘जय श्रीश्याम’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। मंदिर समिति ने एकादशी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए। प्रातः 7:30 बजे मंगला आरती, सुबह 10:30 बजे और रात्रि 8:30 बजे भोग आरती हुई। शाम 7:30 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय महाआरती संपन्न हुई। बाबा का दिव्य दरबार सजाकर ज्योत प्रज्वलित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। श्रद्धालुओं को फलाहारी मिक्चर और मिठाई बाटी गई श्याम एकादशी प्रसादी ग्रुप ने श्रद्धालुओं को फलाहारी मिक्चर, फल और मिठाई वितरित की। रात्रि 11 बजे श्याम बाबा की शयन आरती हुई। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के साथ भगवान पशुपतिनाथ महादेव, हनुमानजी महाराज, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण दरबार और माता अंजनी की गोद में विराजित बाल हनुमान के भी दर्शन किए। श्रावण की पवित्रता और पुत्रदा एकादशी की महिमा के बीच पूरा मंदिर परिसर दिनभर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा।

Source link
#पतरद #एकदश #पर #खटशयम #मदर #म #भड #हजर #शरदधलओ #न #कए #दरशन #दवय #शरगरमहआरत #आकरषण #क #कदर #Barwani #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *