उर्फी जावेद को लगा बड़ा झटका! ‘बिग बॉस 20’ समेत इन 3 बड़े शोज ने दिखाया बाहर का रास्ता, Tv Hindi News


Uorfi Javed Bigg Boss 20: साल 2026 में उर्फी जावेद को 3 बड़े-बड़े रिएलिटी शो से रिजेक्ट कर दिया गया है। ये बात उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताई है।

उर्फी जावेद को साल 2026 में एक के बाद एक, कई रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया है। उर्फी जावेद ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘पिछले साल की अपनी नाकामियों के बारे में बात करते हुए!! थोड़ा स्लो चल रहा है मामला इसलिए मैं पिछले कुछ महीनाें से बहुत दुखी थी।’

सब बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीद रहे हैं: उर्फी

वीडियो की शुरुआत में उर्फी ने कहा, ‘यार! जब भी मैं इंस्टाग्राम ओपन करती हूं, कोई न कोई गाड़ी खरीद रहा होता है। लाइफ में कुछ अचीव कर रहा होता है। सब बड़े सक्सेसफुल हैं। लेकिन आज मैं अपनी नाकामियों के बारे में बात करूंगी। तो मेरा जो सीजन 2 आने वाला था ‘फॉलो कर लो यार’ का, एक महीने पहले कैंसिल कर दिया प्राइम ने। फिर मैं नेटफ्लिक्स का एक शो कर रही थी, हमने एक एपिसोड शूट भी कर लिया था और नेटफ्लिक्स ने बोला बड़ा ही घटिया शो। उन्होंने एक एपिसोड शूट करने के बाद शो कैंसिल कर दिया।’

उर्फी जावेद

खतरों के खिलाड़ी ने उर्फी को किया रिजेक्ट

उर्फी ने आगे कहा, ‘फिर मैंने सोचा कोई ना मैं खतरों के खिलाड़ी कर लेती हूं, उन्होंने भी मुझे रिजेक्ट कर दिया। और फिर जो ब्रांड डील्स करती थी मैं…मतलब पांच-छह महीने में, अब वो मैं तीन-चार महीने में दो ही कर रही हूं। उससे ज्यादा मुझे मिल ही नहीं रही हैं। और हां, प्लेग्राउंड में भी मुझे रिप्लेस कर दिया इस साल। पिछले साल मैं मेंटर थी। और फिर मुझे लॉकअप का ऑफर आया तो मैंने सोचा कर लेती हूं। लेकिन फिर ना एक शो से मेरी एक दिन की डेट क्लैश हो रही थी तो दूसरे शो वालों ने करने नहीं दिया क्योंकि वो पहले साइन कर चुके थे मुझे। फिर जब लॉकअप शुरू हो गया तब मुझे दूसरे शो वाले बोलते हें कि अरे हमारा शूट तो आगे चला गया है।’

बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी उर्फी जावेद?

उर्फी ने बिग बॉस 20 के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये सब कुछ हो गया। मैंने कहा कोई नहीं हो जाने दो मैं न अब बिग बॉस ही कर लेती हूं। क्योंकि मुझे एक रिएलिटी शो करना ही था। मेरी टीम ने बिग बॉस को अप्रोच किया। हमारी मीटिंग हुई और फिर उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया। मतलब मैं बिग बॉस से रिजेक्ट हो गई। मुझे सच में लगता है कि ये साल ही रिजेक्शन का है।’ याद दिला दें, उर्फी बिग बॉस ओटीटी 1 में हिस्सा ले चुकी हैं। हालांकि, वह शुरुआत में ही शो से बाहर हो गई थीं।

उर्फी जावेद इन शोज से हुईं रिजेक्ट

खतरों के खिलाड़ी 15 – रिजेक्ट

लॉकअप 2 – ऑफर आया, लेकिन कर नहीं पाईं

बिग बॉस 20 – रिजेक्ट

प्लेग्राउंड 2 – रिप्लेस्ड

फॉलो कर लो यार सीजन 2 – कैंसिल

नेटफ्लिक्स शो – कैंसिल

अननोन शो – पोस्टपोन्ड



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *