Indore News: कावड़ यात्रा के दौरान युवा श्रद्धालु की जान गई, खंडवा रोड पर कार ने मारी टक्कर

ओंकारेश्वर से कावड़ यात्रा पर निकले 22 वर्षीय युवक को सड़क हादसे में जान गंवानी पड़ी। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडवा रोड स्थित चमेलीदेवी कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार कार चालक ने कावड़िए को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल कावड़िए को उसके साथी उपचार हेतु एमवाय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मक्सी रोड निवासी 22 वर्षीय पारस, पिता राजेश बेड़वाल, 20 अगस्त को अपने 5 साथियों के साथ ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान खंडवा रोड पर लापरवाही से चलाई जा रही एक कार ने पारस को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही पारस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेजाजी नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस प्रशासन के प्रयासों के बावजूद हो रहे हादसे

पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए ओंकारेश्वर से इंदौर और इंदौर से उज्जैन के पूरे मार्ग पर कई स्तर की व्यवस्थाएं की हैं। कई जगह बैरिकेट्स लगाए हैं, घाट-दुर्घटना वाले स्थानों पर संकेतक और बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा विशेष टीमें बनाई गई हैं ताकि हादसों के समय तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। इतने प्रयासों के बावजूद कांवड़ियों के साथ हादसे हो रहे हैं। 

3 हादसों में 3 अन्य की मौत

इसके अतिरिक्त ग्रामीण इलाकों में घटित 3 अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 3 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना है। पहली घटना में सांवेर थाना अंतर्गत चंद्रावतीगंज मोड़ पर पंचाला निवासी संदीप, पिता शेखर यादव दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

दूसरी घटना में इंदौर-उज्जैन रोड पर साईं बिहार कॉलोनी निवासी शैलेश कुमार हादसे का शिकार हुआ, जिसके कारण उसकी भी जान चली गई। वहीं तीसरी घटना ग्राम आक्या खुड़ैल में घटी, जहां भोकाखेड़ी निवासी शीतल कुमार मदनलाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इन तीनों मामलों में भी जांच आरंभ कर दी है।

Source link
#Indore #News #कवड #यतर #क #दरन #यव #शरदधल #क #जन #गई #खडव #रड #पर #कर #न #मर #टककर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *