इंदौर में ऑनलाइन जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवती से ₹87 हजार ठगे, QR कोड भेजकर ऐंठे पैसे

इंदौर में ऑनलाइन जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवती से ₹87 हजार ठगे, QR कोड भेजकर ऐंठे पैसे

मल्हारगंज क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रही एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। आरोपितों ने खुद को भारतीय रोजगार संस्था का कर्मचारी बताकर बैंक में नौकरी…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 05:55:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 05:55:35 PM (IST)

इंदौर में ऑनलाइन जॉब के नाम पर धोखाधड़ी, बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवती से ₹87 हजार ठगे, QR कोड भेजकर ऐंठे पैसे
भारतीय रोजगार संस्था का फर्जी कर्मचारी बनकर ठगी।

HighLights

  1. भारतीय रोजगार संस्था का फर्जी कर्मचारी बनकर ठगी
  2. नौकरी तलाश रही युवती बनी साइबर ठगी का शिकार
  3. झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कराई रकम ट्रांसफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मल्हारगंज क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रही एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। आरोपितों ने खुद को भारतीय रोजगार संस्था का कर्मचारी बताकर बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में युवती के खाते से 87 हजार रुपए से ज्यादा ट्रांसफर करा लिए। बाद में युवती ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात खाताधारकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला ने खुद को बताया सरकारी कर्मचारी

पुलिस के अनुसार मल्हारगंज निवासी सानिया गुप्ता डाटा एनालिसिस की इंटर्नशिप कर रही है। उसने नौकरी के लिए भारतीय रोजगार संस्था डाट काम पर सर्च करने के बाद बैंक की नौकरी के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था। 11 अगस्त की दोपहर उसे एक महिला का कॉल आया। महिला ने खुद को भारतीय रोजगार संस्था का कर्मचारी बताया और पोस्ट ऑफिस, रेलवे तथा बैंक में वैकेंसी होने की जानकारी दी।

आरोपितों ने सानिया से ली जानकारी

महिला ने सानिया से पूछा कि उसने किस विभाग के लिए आवेदन किया है। सानिया ने बैंक की नौकरी के लिए फार्म भरने की बात कही। इसके बाद महिला ने एक सीनियर कर्मचारी का कॉल आने की बात कही और उसे पूरी जानकारी देने के लिए कहा। 13 अगस्त को सानिया के पास दोबारा काल आया। काल करने वाले ने खुद को भारतीय रोजगार संस्था का सीनियर कर्मचारी बताया। बातचीत के बाद 17 अगस्त को फिर कॉल किया गया। आरोपितों ने सानिया से कुछ जानकारी नोट करने के लिए कहा कि वह नौकरी दिलाने की प्रक्रिया आसान कर सकती है।

आरोपितों ने वाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजे

आरोपियों ने सानिया के वाट्सएप नंबर पर कुछ क्यूआर कोड भेजे। अलग-अलग भुगतान के नाम पर उससे 1 हजार, 100 रुपए और 17 हजार रुपए मांगे गए। आरोपियों ने दो बार मनी ट्रांसफर करने के लिए भी कहा। लगातार रुपए की मांग होने पर सानिया को शक हुआ। उसने आरोपियों से अपने रुपए वापस मांगे, जिसके बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी।

Source link
#इदर #म #ऑनलइन #जब #क #नम #पर #धखधड #बक #म #नकर #क #झस #दकर #यवत #स #हजर #ठग #कड #भजकर #ऐठ #पस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *