One Nation One Election 2029

One Nation One Election 2029

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
One Nation One Election 2029

तस्वीर 23 सितंबर की है, जब दिल्ली के जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनाई कमेटी की बैठक हुई थी।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव 2029 में एक साथ कराए जा सकते हैं। सोमवार को वन नेशन वन इलेशन पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि इसके लिए संविधान में संशोधन और राज्य सरकारों की सहमति जरूरी होगी।

उन्होंने कहा कि अगर संसद 2028 तक संविधान संशोधन को मंजूरी दे देती है, तो ‘वन नेशन वन इलेशन’ उसी साल शुरू की जा सकती है। 2029 में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने का फैसला राज्य सरकारों की इच्छा पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य विधानसभाओं को भंग करने का निर्देश नहीं दे सकता। राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद को इस बारे में खुद फैसला लेना होगा। अगर कोई राज्य मंत्रिपरिषद ‘एक देश, एक चुनाव’ के पक्ष में फैसला करती है, तो वहां लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

Source link
#Nation #Election

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *