AC कोच में बुजुर्ग यात्री की नाक पर चूहे ने काटा, शिकायत के 4 घंटे तक नहीं मिला उपचार, ऊना से इंदौर आ रही थी ट्रेन

AC कोच में बुजुर्ग यात्री की नाक पर चूहे ने काटा, शिकायत के 4 घंटे तक नहीं मिला उपचार, ऊना से इंदौर आ रही थी ट्रेन

रेलवे के एसी कोच की प्रीमियम सुविधा और सुरक्षा के दावों की पोल शनिवार रात खुल गई। चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की नाक पर रात में चूहे ने क…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 10:19:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 10:19:08 PM (IST)

AC कोच में बुजुर्ग यात्री की नाक पर चूहे ने काटा, शिकायत के 4 घंटे तक नहीं मिला उपचार, ऊना से इंदौर आ रही थी ट्रेन
रिटायर्ड CISF अफसर की नाक पर चूहे ने काटा।

HighLights

  1. इंदौर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में खौफनाक हादसा
  2. रिटायर्ड CISF अफसर की नाक पर चूहे ने काटा
  3. 4 घंटे बाद आगरा में मिल सका प्राथमिक उपचार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रेलवे के एसी कोच की प्रीमियम सुविधा और सुरक्षा के दावों की पोल शनिवार रात खुल गई। चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की नाक पर रात में चूहे ने काट लिया। घटना के बाद परिवार ने रेलवे से चिकित्सकीय सहायता मांगी।

इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग कर शिकायत की, फिर भी करीब चार घंटे बाद आगरा पहुंचकर प्राथमिक उपचार मिल पाया। इस दौरान परिवार चूहे के डर से रातभर कैबिन की लाइट जलाकर बैठा रहा।

ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस की घटना

घटना ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस में शनिवार रात को घटी। विजय करण अपने 80 वर्षीय पिता, पत्नी और दो माह की बेटी के साथ चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे थे। उनके पिता एचपी करण सीआइएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट हैं। शनिवार शाम करीब 4:20 बजे वह परिवार के साथ ट्रेन में सवार हुए। उनकी बर्थ फर्स्ट एसी क्लास में कोच एच-1 के ए कैबिन में दो, तीन और चार नंबर थी।

नाक पर चूहे ने काटा

विजय ने बताया कि रात करीब 10 बजे जब सो रहे थे, तभी उनके पिता अचानक चीखे। उन्होंने कहा कि उनकी नाक पर चूहे ने काट लिया है। तुरंत लाइट जलाकर देखा तो पिता की नाक से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत अटेंडेंट से की, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। सभी सहायता का इंतजार करते रहे।

शिकायत के बावजूद तीन बड़े स्टेशनों पर नहीं मिली मदद

घटना के बाद दिल्ली सहित तीन बड़े स्टेशन गुजरे, नहीं मिली मदद रेलवे में लापरवाही की हद को इस बात से समझा जा सकता है कि 10 बजे जब घटना हुई, तब ट्रेन दिल्ली के करीब थी, तुरंत शिकायत के बाद ट्रेन 10:33 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंची और 11 बजे तक रुकी।

यह भी पढ़ें- एमपी में वन विभाग के 4506 कर्मचारियों का प्रमोशन, सीएम मोहन यादव ने लगाए स्टार, कहा- रिक्त पदों पर भी जल्द होगी भर्ती

11:26 बजे फरीदाबाद और 12:48 बजे मथुरा पहुंची, लेकिन इस बीच कहीं कोई मेडिकल सहायता नहीं मिल पाई। इसके बाद रात 1:55 बजे जब ट्रेन आगरा पहुंची तो यहां मेडिकल स्टाफ आया। उसने घाव साफ कर पट्टी की और दवा दी।

शिकायत एक्स पोस्ट पर किए जाने के बाद मामले की जानकारी मिली। यात्री को ट्रेन में प्राथमिक उपचार दिया था। ट्रेन के रवाना होने से पहले उसमें तय नियमों के अनुसार चूहारोधी उपाय किए गए थे। यह संभव है कि रास्ते में कहीं कोच का दरवाजा खुला रहने से चूहा घुस गया हो। – मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल

Source link
#कच #म #बजरग #यतर #क #नक #पर #चह #न #कट #शकयत #क #घट #तक #नह #मल #उपचर #ऊन #स #इदर #आ #रह #थ #टरन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *