Kharge Attacks Modi Govt Over SC ST OBC Reservation

Kharge Attacks Modi Govt Over SC ST OBC Reservation

  • Hindi News
  • National
  • Kharge Attacks Modi Govt Over SC ST OBC Reservation | Reservation Statement

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Kharge Attacks Modi Govt Over SC ST OBC Reservation

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों का आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है।

खड़गे ने कहा कि सरकारी पद जानबूझकर खाली रखे जा रहे हैं और कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों की भर्ती बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की नीति बीआर आंबेडकर के दिए संवैधानिक अधिकार छीनने की दिशा में है। अब भाजपाई नीति का पर्दाफाश हो चुका है।

केंद्र में खाली पदों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हुई

खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मोदी सरकार ने आरक्षण खत्म करने की योजना बनाई है। 2015 में केंद्र सरकार में 4.21 लाख पद खाली थे। 2024 तक यह संख्या बढ़कर 8.24 लाख हो गई।

उन्होंने बताया कि रेलवे में 2.40 लाख, रक्षा विभाग में 2.41 लाख और गृह मंत्रालय में 1.10 लाख पद खाली हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएसयू में स्थायी रोजगार घटने और कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीएसयू में 5.1 लाख स्थायी नौकरियां खत्म हो गई हैं।

खरगे के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों की हिस्सेदारी 19% से बढ़कर 49% हो गई है।

खड़गे बोले- मामला सामाजिक न्याय का है

खडगे ने कहा- सवाल सिर्फ रोजगार का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का है। सरकारी पद खाली रखेंगे तो आरक्षण का मौका खत्म हो जाएगा। पीएसयू बेचेंगे तो आरक्षित नौकरियां खत्म हो जाएंगी। स्थायी नौकरियों को कॉन्ट्रैक्ट में बदलेंगे तो आरक्षण खत्म हो जाएगा।

खरगे ने कहा- आरक्षण खत्म करने के लिए संविधान में संशोधन जरूरी नहीं है। आरक्षण वाली नौकरियां खत्म करना ही काफी है। यही सामाजिक न्याय का विरोध करने वाली बीजेपी का एजेंडा है।

22 अगस्त: चीनी ₹70 प्रति किलो, खड़गे बोले- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत, 3 महीने में 40% महंगी हुई

कई शहरों में चीनी की कीमत 70 रुपए किलो तक पहुंच गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीनी की बढ़ती कीमतों और स्टॉक पर सरकार से 3 सवाल किए थे।

उन्होंने पूछा कि ये कैसा आत्मनिर्भर भारत है, जहां विदेश से चीनी आयात की जा रही है और दूसरी तरफ गन्ने को पेट्रोल में मिलाने के लिए एथेनॉल में झोंका जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों: अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता तोड़ो’ बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू परंपराओं को ही निशाना क्यों बनाती है और अल्पसंख्यक महिलाओं की स्थिति पर चुप क्यों रहती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Kharge #Attacks #Modi #Govt #OBC #Reservation

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *