उमरिया में बच्चों को नदी पार कराने पर कार्रवाई:  40 बच्चों की जान जोखिम में डालने पर प्राचार्य को हटाया – Umaria News

उमरिया में बच्चों को नदी पार कराने पर कार्रवाई: 40 बच्चों की जान जोखिम में डालने पर प्राचार्य को हटाया – Umaria News

उमरिया में बच्चों को नदी पार कराने पर कार्रवाई:  40 बच्चों की जान जोखिम में डालने पर प्राचार्य को हटाया – Umaria News


उमरिया जिले में बच्चों को नदी पार कर स्कूल जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। करकेली विकासखंड के मानिकपुर गांव से बिलासपुर हाई स्कूल जाने वाले करीब 40 बच्चे कमर तक पानी में बड़की नदी पार कर रहे थे। इस लापरवाही के बाद प्रभारी प्राचार्य अमित पटेल को पद से हटा दिया गया है। बारिश के कारण बड़की नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई जगह पानी बच्चों की कमर तक पहुंच रहा है। इसके बावजूद, मानिकपुर से बिलासपुर हाई स्कूल जाने वाले ये बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल पहुंचते थे। छोटे बच्चों को अक्सर उनके माता-पिता कंधे पर बैठाकर नदी पार कराते थे। बच्चों के जान जोखिम में डालकर नदी पार करने का वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बरकड़े ने मामले का संज्ञान लिया था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को बच्चों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। निगरानी के शिक्षक नियुक्त निर्देशों के बावजूद, बच्चों को दोबारा नदी के रास्ते घर जाने दिया गया। इसे जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीर लापरवाही माना। इस पर कार्रवाई करते हुए, प्रभारी प्राचार्य अमित पटेल को उनके पद से हटा दिया गया है। स्कूल प्रबंधन को बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने और एक शिक्षक को निगरानी के लिए नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए थे। 10 किमी का रास्ता बचाने नदी पार करते हैं बच्चे मानिकपुर से बिलासपुर जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर का जंगली रास्ता है। बच्चों को यह लंबा रास्ता तय करने से बचने के लिए बड़की नदी पार करने वाला रास्ता करीब एक किलोमीटर का पड़ता है। इसी वजह से बच्चे दूरी कम करने के लिए बारिश में भी नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं। अब शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नदी के रास्ते आवागमन पूरी तरह रोकने और सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जान जोखिम में डालने की जरूरत नहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हम स्कूल प्रबंधन और बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठकर बात कर करेंगे। बारिश में यदि पानी ज्यादा रहता है तो बच्चों को स्कूल ना भेजें और सुरक्षित रास्ते से ही स्कूल भेजें। असुरक्षित रास्ते से स्कूल भेजने की बच्चों को आवश्यकता नहीं है, किसी को भी जान जोखिम में डालने की जरूरत नहीं है। नदी पार करते बच्चों की तस्वीरें…

Source link
#उमरय #म #बचच #क #नद #पर #करन #पर #कररवई #बचच #क #जन #जखम #म #डलन #पर #परचरय #क #हटय #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *