Indore News: इंदौर में हिन्दू युवती के साथ दो युवक मिले, करणी सेना की शिकायत पर गिरफ्तार, साथी भाग गया

इंदौर पुलिस ने लसूडिया क्षेत्र की एक होटल से एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, जो एक हिंदू युवती के साथ होटल में रुका था। युवक का एक साथी होटल से भाग गया। आरोप है कि दोनों युवती को नशा करा रहे थे। उनके कमरे से शराब और आपत्तिजनक वस्तुएँ भी मिली हैं। पुलिस ने युवक के मोबाइल की जाँच की तो उसमें गांजे की तस्वीरें और कई युवतियों के साथ वॉट्सऐप चैटिंग मिली। होटल के कमरे से कंडोम और सेक्सवर्धक गोलियाँ भी मिली हैं।

 

होटल में हिंदू युवती के साथ दो युवकों के रुके होने की जानकारी करणी सेना के पदाधिकारियों को मिली थी। इसके बाद वे होटल पहुँचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुँची और होटल से दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया।

 

युवक से जब पुलिसकर्मियों और करणी सेना के पदाधिकारियों ने पूछा तो उसने अपना नाम लक्की बताया। जब उससे सख्ती की गई तो उसने कहा कि उसका नाम फैजान है और वह खजराना में रहता है। फैजान के साथ उसका साथी अमन भी था। वह होटल से भाग गया।

 

उसके बारे में बताया गया कि वह नकली पुलिसवाला बनकर लोगों से एमडी बरामद कर उन्हें केस में फँसाने की धमकी देता है और रुपये ऐंठता है। पुलिस ने फैजान के मोबाइल की भी जाँच की तो उसमें गांजे के अलावा चाकू और एमडी की पुड़िया की तस्वीर मिली। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि अमन और उसका दोस्त अवैध नशे के कारोबार में भी लिप्त हैं।जब फैजान को गिरफ्तार किया गया तो वह काफी नशे में था। पुलिस ने नशा उतरने के बाद उससे उसके दोस्त के ठिकाने के बारे में भी पूछताछ की।

Source link
#Indore #News #इदर #म #हनद #यवत #क #सथ #द #यवक #मल #करण #सन #क #शकयत #पर #गरफतर #सथ #भग #गय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *