विनिर्माण से हरित ऊर्जा तक:विकसित भारत का सप्तधारा रोडमैप, पात्रा ने बताया भारत कैसे बनेगा विकसित राष्ट्र – Sambit Patra Viksit Bharat Sapta Dhara Pm Modi Red Fort Roadmap

विनिर्माण से हरित ऊर्जा तक:विकसित भारत का सप्तधारा रोडमैप, पात्रा ने बताया भारत कैसे बनेगा विकसित राष्ट्र – Sambit Patra Viksit Bharat Sapta Dhara Pm Modi Red Fort Roadmap

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि देश को कहां ले जाना है, वह किस दिशा में आगे बढ़ रहा है और भारत का भविष्य क्या होगा, इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। पात्रा ने कहा कि किशोरावस्था में विदेशों की तस्वीरें देखकर मन में सवाल उठता था कि भारत वैसा क्यों नहीं हो सकता। उस दौर में अमेरिकी सपना एक मानक बन गया था। उन्होंने कहा कि भारत का भी अपना लक्ष्य हो सकता है और 15 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश के सामने वह लक्ष्य रखा।


विकसित भारत के लिए सप्त धारा का जिक्र

संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का रोडमैप रखा है, जिसे सप्तधारा कहा गया है। भाजपा अगले चार-पांच दिनों में इसकी विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें देश की विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने और घरेलू मूल्य श्रृंखला को आगे बढ़ाने पर जोर है।

तकनीक, संपर्क और हरित अर्थव्यवस्था पर जोर

संबित पात्रा ने कहा कि भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र, क्वांटम तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का युवाओं के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र पर हालिया संवाद भी इसी दिशा की एक मिसाल है। उन्होंने गति शक्ति के तहत संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। इसमें तेज रफ्तार रेल, आधुनिक राजमार्ग और अंतर्देशीय जलमार्ग शामिल हैं। पात्रा ने कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में जलमार्गों के जरिए संपर्क बढ़ाने पर भी काम हुआ है।

खबर अपडेट की जा रही है….

 

Source link
#वनरमण #स #हरत #ऊरज #तकवकसत #भरत #क #सपतधर #रडमप #पतर #न #बतय #भरत #कस #बनग #वकसत #रषटर #Sambit #Patra #Viksit #Bharat #Sapta #Dhara #Modi #Red #Fort #Roadmap

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *