![]()
मंडला में मंगलवार दोपहर महिष्मति घाट क्षेत्र में एक गाय नर्मदा नदी के तेज बहाव के बीच एक टापू में फंस गई। छोटे पुल से गुजर रहे लोगों ने गाय को देखा और तत्काल एसडीईआरएफ को सूचना दी। एसडीईआरएफ कमांडेंट हेमराज परस्ते के अनुसार, सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया। टीम नदी में नाव उतारकर गाय को सुरक्षित निकालने की तैयारी कर रही थी। हालांकि, टीम के छोटे पुल पर पहुंचने से पहले ही गाय ने नदी में छलांग लगा दी और तैरते हुए सुरक्षित किनारे पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे पुल पर अक्सर बड़ी संख्या में मवेशी बैठे रहते हैं। बारिश के मौसम में पुल की रेलिंग हटा दी जाती है, जिससे मवेशियों के नदी में गिरने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान नर्मदा में तेज बहाव रहता है, ऐसे में पुल पर मवेशियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।
Source link
#महषमत #घट #म #टप #पर #फस #गय #रसकय #स #पहल #नद #म #कद #तरकर #सरकषत #कनर #पहच #Mandla #News

