ट्रैक्टर स्टार्टर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:  विदिशा में 10 स्टार्टर बरामद, आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड – Vidisha News

ट्रैक्टर स्टार्टर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: विदिशा में 10 स्टार्टर बरामद, आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड – Vidisha News

ट्रैक्टर स्टार्टर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:  विदिशा में 10 स्टार्टर बरामद, आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड – Vidisha News


विदिशा शहर में ट्रैक्टरों के स्टार्टर चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 10 ट्रैक्टर स्टार्टर बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ट्रैक्टरों के स्टार्टर चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने जांच शुरू कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने मल्लू उर्फ मजहर और सागर कुशवाहा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनके पास से चोरी किए गए 10 ट्रैक्टर स्टार्टर बरामद किए गए। चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वे चोरी के मामलों में जेल भी जा चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी किए गए ट्रैक्टर पार्ट्स कहां बेचे जाते थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की दूसरी घटनाओं की भी जांच कर रही है।

Source link
#टरकटर #सटरटर #चर #करन #वल #आरप #गरफतर #वदश #म #सटरटर #बरमद #आरपय #क #परन #आपरधक #रकरड #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *