मऊगंज के बहुती जलप्रपात पर लगाए 500 पौधे:  कलेक्टर बोले- ‘एक पेड़ मां के नाम’ को जनआंदोलन बनाएं; संरक्षण का संकल्प लिया – Mauganj News

मऊगंज के बहुती जलप्रपात पर लगाए 500 पौधे: कलेक्टर बोले- ‘एक पेड़ मां के नाम’ को जनआंदोलन बनाएं; संरक्षण का संकल्प लिया – Mauganj News

मऊगंज के बहुती जलप्रपात पर लगाए 500 पौधे:  कलेक्टर बोले- ‘एक पेड़ मां के नाम’ को जनआंदोलन बनाएं; संरक्षण का संकल्प लिया – Mauganj News


विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को मऊगंज जिले के प्रसिद्ध बहुती जलप्रपात परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करीब 500 पौधे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। कलेक्टर ने दिलाया पर्यावरण और जल संरक्षण का संकल्प संबोधन के दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन ने पीपल, आम, महुआ, इमली, शीशम और वाटर पाम जैसी विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे लगाए। उन्होंने बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कलेक्टर ने हर नागरिक से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की, ताकि इस मुहिम को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके। कार्यक्रम में जिले के भीतर आगामी मानसूनी सीजन में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने की योजना पर भी चर्चा हुई। यह रहे उपस्थित उन्होंने इसके लिए सभी सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों और आम जनता की भागीदारी तय करने की बात कही। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, ASP विक्रम सिंह, एसडीएम एपी द्विवेदी सहित जनपद और नगर परिषद के अध्यक्ष व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
www.bhaskar.com
#मऊगज #क #बहत #जलपरपत #पर #लगए #पध #कलकटर #बल #एक #पड #म #क #नम #क #जनआदलन #बनए #सरकषण #क #सकलप #लय #Mauganj #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *