इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बुजुर्ग महिला का निधन, स्वजन ने हंगामा कर की तोड़फोड़

इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बुजुर्ग महिला का निधन, स्वजन ने हंगामा कर की तोड़फोड़

बुजुर्ग महिला के हृदय में ब्लॉकेज होने के कारण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मंगलवार को एंजियोग्राफी होना थी। एंजियोग्राफी के लिए जब उन्हें ओटी में ले …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 10:00:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 10:00:20 PM (IST)

इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बुजुर्ग महिला का निधन, स्वजन ने हंगामा कर की तोड़फोड़
वृद्धा के निधन के बाद स्वजन ने किया हंगामा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत होने पर स्वजनों ने हंगामा किया
  2. महिला के हृदय में ब्लॉकेज होने के कारण एंजियोग्राफी होना थी
  3. जब उन्हें ओटी में ले जाया जा रहा था, उसके पूर्व ही उनका निधन हो गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबंधित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मंगलवार शाम 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के उपचार के दौरान मौत होने पर स्वजनों ने हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला के हृदय में ब्लॉकेज होने के कारण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मंगलवार को एंजियोग्राफी होना थी। एंजियोग्राफी के लिए जब उन्हें ओटी में ले जाया जा रहा था, उसके पूर्व ही उनका निधन हो गया। बुजुर्ग के निधन के पश्चात अस्पताल में मृत महिला के स्वजनों ने हंगामा किया।

आक्रोशित स्वजन ने ऑपरेशन थिएटर को बाहर से बंद कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजनों को समझाइश दी। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रभारी डॉ. डीके शर्मा के मुताबिक बुजुर्ग महिला के हृदय की दो-दो धमनियाें में ब्लॉकेज था। उनकी एंजियोग्राफी होना थी। उसके पूर्व ही उनका निधन हो गया।

जिला अस्पताल की नई ओटी में हुआ एलएससीएस आपरेशन

जिला अस्पताल मातृत्व ऑपरेशन थिएटर (मेटरनिटी ओटी) में बुधवार को प्रथम एलएससीएस आपरेशन हुआ। इसमें पोस्टडेटेड, तृतीय गर्भावस्था वाली 37 वर्षीय गर्भवती महिला पुष्पा देवी का सीजेरियन ऑपरेशन किया गया।

डॉक्टरों की टीम ने बताया कि अस्पताल में प्रसूति के लिये भर्ती महिला के गर्भ की अवधि (40 सप्ताह 5 दिन) अधिक होने के कारण गर्भ में पल रहे शिशु के गले में नाल अटक गई थी और बच्चे की ह्दय की धड़कन भी कम हो रही थी। इसलिये सिजेरियन ऑपरेशन करना जरूरी हो गया था। आपरेशन में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. कल्पना भटनागर, डा. कामिनी सिमलोट एवं डा. मयंक सोनी की अहम भूमिका रही।

योजनाओं के लिए वृद्धाश्रम में लगेंगे शिविर

इंदौर । प्रेमाश्रय आश्रम से सुरक्षित स्थानांतरित किए गए 31 वृद्धजनों और निराश्रितजनों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन उनके पास पहुंचेगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभाग वृद्धाश्रमों में विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ें।

शिविरों में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खुलवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शिविरों में मौजूद रहकर दस्तावेज तैयार कराने और योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई करेंगे।

उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप नगर में अवैध रूप से संचालित प्रेमाश्रय आश्रम को जिला प्रशासन ने सील कर दिया था। यहां रह रहे 31 वृद्धजनों और निराश्रितजनों को सुरक्षित रूप से मान्यता प्राप्त वृद्धाश्रमों में पहुंचाया गया है। इनमें गणेश बुजुर्ग आश्रम वृंदावन कालोनी, निराश्रित सेवा आश्रम पितृ पर्वत गांधी नगर और आशा निलय आरोग्यधाम वृद्धाश्रम रंगवासा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही, गलत ऑपरेशन से जिंदगी से जंग लड़ रही प्रसूता

Source link
#इदर #क #सपर #सपशयलट #असपतल #म #बजरग #महल #क #नधन #सवजन #न #हगम #कर #क #तडफड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *