टॉक्सिक की रिलीज से पहले यश ने फैंस से की खास रिक्वेस्ट, बोले- प्लीज इसके…, Bollywood Hindi News


यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो रही है और रिलीज से पहले एक्टर ने सबसे एक खास रिक्वेस्ट की है। उनकी यह रिक्वेस्ट उनकी फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी है।

Toxic A Fairy Tail For Grown-ups : टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स बुधवार यानी 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। यश की इस फिल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसको लेकर काफी बज बना हुआ है। यश ने अब फिल्म की रिलीज से पहले फैंस और सभी के लिए एक स्पेशल मैसेज किया है। यश ने मूवी को लेकर एक स्पेशल रिक्वेस्ट भी की है।

यश बोले टॉक्सिक एक फिल्म नहीं बल्कि दुनिया है

यश ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, ‘हमारे लिए सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि हमारी एक दुनिया है जिसे हमने फ्रेम बाय फ्रेम, सीन बाय सीन और च्वाइस बाय च्वाइस बना रहे हैं सालों से। हर टेक्नीशियन, आर्टिस्ट और क्रू इसे बनाने में जुड़ा है ताकि आपको एक अलग एक्सपीरियंस दें। एक ऐसा एक्सपीरियंस जो बड़े पर्दे के लिए बना है बतौर कम्यूनिटी।’

यश ने फिर लिखा, ‘जो प्यार आप दे रहे हैं फिल्म को, जो एक्साइटमेंट है फिल्म को लेकर वो देखकर हमारा दिल भर गया है। थैंक्यू हमेशा हमारी जर्नी को सपोर्ट करने के लिए।’

यश ने की सबसे एक रिक्वेस्ट

आखिर में यश ने लिखा, ‘बस एक रिक्वेस्ट है आपसे, इसके एक्सपीरियंस को वैसा रहने दें जैसा है। थिएटर्स में मूवी के सीन रिकॉर्ड ना करें और ना उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। कोई स्पॉइलर्स ना दें दूसरों को। दूसरों को भी हम टॉक्सिक की दुनिया में वैसे ही आने दें जैसे आप आए हैं।’

इस पोस्ट को शेयर कर यश ने लिखा, ‘टॉक्सिक की दुनिया कल से आपकी है।’

लोगों के रिएक्शन

फैंस के इस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि इसका अब इंतजार नहीं किया जा रहा। एक ने लिखा कि हम फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए एक्साइटेड हैं। एक ने लिखा कि फाइनली बॉस आपकी फिल्म आने वाली है। एक ने तो यह तक लिख दिया कि 2000 करोड़ लोडिंग। एक ने लिखा कि फाइनली अब इंतजार खत्म हो रहा है और टॉक्सिक देखने वाले हैं।

टॉक्सिक के बारे में जानें

टॉक्सिक के बारे में बता दें कि इसके जरिए एक्टर काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। लास्ट वह केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए थे जो 2022 में रिलीज हुई थी। अब टॉक्सिक में यश डबल रोल करते दिखने वाले हैं। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं। फिल्म 12000 स्क्रीन्स में रिलीज होने वाली है।

टॉक्सिक एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसे केवेएन प्रोडक्शन्स और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह अब तक कि सबसे महंगी इंडियन फिल्म शूट हुई है कन्नड़ और इंग्लिश में।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *