हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह, 21 सितंबर तक सीटें फुल, नॉन एसी में एक दिन की वेटिंग बाकी

हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह, 21 सितंबर तक सीटें फुल, नॉन एसी में एक दिन की वेटिंग बाकी

हेरिटेज ट्रेन में बुकिंग ज्यादा होने की वजह से वेटिंग के टिकट मिलना बंद हो गया है। यह ट्रेन दो एसी और चार नॉन एसी कोच के साथ संचालित हो रही है।

Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 01:47:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 01:47:59 PM (IST)

हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में उत्साह, 21 सितंबर तक सीटें फुल, नॉन एसी में एक दिन की वेटिंग बाकी
हेरिटेज ट्रेन को लेकर दिख रहा जबरदस्त उत्साह

HighLights

  1. हेरिटेज को लेकर यात्रियों में उत्साह
  2. 21 सितंबर तक सभी सीटें फुल
  3. 18 सितंबर को नॉन एसी में 52 वेटिंग

डिजिटल डेस्क, इंदौर। हेरिटेज ट्रेन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 21 सितंबर तक इस ट्रेन की लगभग सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। यह ट्रेन पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलती है। नॉन एसी में सिर्फ एक दिन 18 सितंबर को 52 वेटिंग हैं, बाकी दिन बुकिंग बंद है। वहीं एसी कोच की बात की जाए तो हर दिन वेटिंग की स्थिति बनी है।

कई मौकों पर यह वेटिंग 73 तक पहुंच गई है। हेरिटेज ट्रेन में बुकिंग ज्यादा होने की वजह से वेटिंग के टिकट मिलना बंद हो गया है। यह ट्रेन दो एसी और चार नॉन एसी कोच के साथ संचालित हो रही है। दरअसल, आठ महीने बाद मीटरगेज ट्रैक पर शनिवार से ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। शनिवार-रविवार दोनों दिन ट्रेन में वेटिंग भी काफी ज्यादा रही। यह ट्रेन हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

ट्रेन में बढ़ाई जाए कोचों की संख्या- एक्सपर्ट

रेलवे सलाहकार समिति से जुड़े सदस्य और रेलवे एक्सपर्ट का कहना है कि इस ट्रेन को समय पर संचालित करना चाहिए था। मानसून सीजन की शुरुआत में ही इसे चलाना चाहिए था। रेलवे ने करीब दो महीने की देरी से ट्रेन को चलाया है। ट्रेन में लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर पुलिस ने पकड़ी ‘किसिंग कार’, गाड़ी पर लड़की से बनवाए होठों के 3400 निशान

इसके अलावा स्थायी नहीं तो कम से कम अस्थायी तौर पर कोच की संख्या बढ़ाई जाना चाहिए। सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने रेलवे से जल्द ट्रेन का नियमित संचालन करने को कहा है। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। हेरिटेज को लेकर इस समय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Source link
#हरटज #टरन #क #लकर #यतरय #म #उतसह #सतबर #तक #सट #फल #नन #एस #म #एक #दन #क #वटग #बक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *