Toxic Box Office: क्या यश की ‘टॉक्सिक’ तोड़ेगी KGF 2 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड? ट्रेड एक्सपर्ट ने बता दिया

Toxic Box Office: क्या यश की ‘टॉक्सिक’ तोड़ेगी KGF 2 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड? ट्रेड एक्सपर्ट ने बता दिया


Toxic Box Office: ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के करीब चार साल बाद यश अब ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. 2022 में आई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद से फैंस यश की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब 26 अगस्त को आखिरकार उनका कमबैक हो गया है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं कि क्या ‘टॉक्सिक’ पहले दिन कमाई के मामले में यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.

Toxic Worldwide Opening Day Prediction: ट्रेड एक्सपर्ट ने ‘टॉक्सिक’ पर क्या कहा?

Toxic Box Office: क्या यश की ‘टॉक्सिक’ तोड़ेगी KGF 2 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड? ट्रेड एक्सपर्ट ने बता दिया
यश लुक टॉक्सिक, फोटो – इंस्टाग्राम

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग को लेकर प्रिडिक्शन किया है. उनके मुताबिक, यश की फिल्म पहले ही दिन दुनियाभर में ₹125 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. यश की पैन इंडिया पॉपुलैरिटी और फिल्म को लेकर बने जबरदस्त बज को देखते हुए ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद है.

रमेश बाला का मानना है कि ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी की सक्सेस ने यश को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई है. ऐसे में करीब चार साल बाद उनकी बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट भी काफी हाई है. अब अगर यही क्रेज सिनेमाघरों में टिकट बिक्री में बदलता है, तो ‘टॉक्सिक’ पहले दिन शानदार नंबर दर्ज कर सकती है.

Will Yash Film Cross KGF 2 Opening Day? क्या टूटेगा KGF 2 का रिकॉर्ड?

अब असली सवाल यही है कि क्या ‘टॉक्सिक’ रिलीज के पहले दिन ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में करीब ₹159 करोड़ का कलेक्शन किया था. यानी यश की नई फिल्म को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ₹159 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी.

फिलहाल ट्रेड एक्सपर्ट ने ‘टॉक्सिक’ के लिए ₹125 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग का अनुमान लगाया है. यानी प्रिडिक्शन के हिसाब से फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के रिकॉर्ड से पीछे रह सकती है. लेकिन अगर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा, तो कमाई का आंकड़ा अनुमान से कहीं ऊपर भी जा सकता है.

लंबे वीकेंड में ₹350 करोड़ पार कर सकती है ‘टॉक्सिक’

पहले दिन की कमाई के साथ ट्रेड एक्सपर्ट ने फिल्म के पूरे वीकेंड को लेकर भी बड़ा प्रिडिक्शन किया है. रमेश बाला के मुताबिक, अगर ‘टॉक्सिक’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और लोगों के बीच फिल्म की चर्चा पॉजिटिव रहती है, तो यह एक्सटेंडेड वीकेंड में ₹350 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है.

यानी ओपनिंग तो जरूरी है ही, लेकिन असली गेम दर्शकों के रिएक्शन पर टिका है. अगर यश का नया अंदाज और फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ गई, तो बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार और तेज हो सकती है.

हिंदी बेल्ट में भी चलेगा यश का जादू?

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद यश की फैन फॉलोइंग हिंदी बेल्ट में भी काफी मजबूत हुई है. यही वजह है कि ‘टॉक्सिक’ से हिंदी मार्केट में भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसा रिकॉर्ड दोहराना आसान नहीं होगा, लेकिन यश की पॉपुलैरिटी और फिल्म का बड़ा स्केल इसे मजबूत शुरुआत दिला सकता है.

अगर हिंदी दर्शकों को फिल्म पसंद आ गई और वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा, तो ‘टॉक्सिक’ हिंदी बेल्ट में भी बड़ी हिट बन सकती है.

ये भी पढ़ें:T oxic Show Timing: रांची-पटना में सुबह से रात तक ‘टॉक्सिक’ के शोज, यहां देखें थिएटर-वाइज टाइमिंग

The post Toxic Box Office: क्या यश की ‘टॉक्सिक’ तोड़ेगी KGF 2 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड? ट्रेड एक्सपर्ट ने बता दिया appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *