इंदौर के राऊ में बुधवार को तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी, दोनों वाहनों पर सवार 5 लोग चपेट में आए, दो वाहनों को टक्कर मारने के ब…और पढ़ें

HighLights
- हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर घायल
- कार उसे 200 मीटर तक घसीटते ले गई
- घटना के बाद ड्राइवर हुआ फरार
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के करीब राऊ में बुधवार को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक बाइक और एक स्कूट को टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों पर सवार 5 लोग इसकी चपेट में आए। दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद इनोवा कार सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना में घायल एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद कार बुजुर्ग को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो एफआरवी से उन्हें भेजा गया। घटना के बाद कार का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
#इदर #क #रऊ #म #तज #रफतर #कर #न #बइक #और #सकटर #क #मर #टककर #लग #घयल


