इंदौर में बेटे का कारनामा, मृत पिता के दस्तावेजों पर पास कराया लोन, किस्त नहीं भरी तो खुली पोल

इंदौर में बेटे का कारनामा, मृत पिता के दस्तावेजों पर पास कराया लोन, किस्त नहीं भरी तो खुली पोल

फर्जी तरीके से लोन लेने के आरोप में एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 10:41:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 10:42:55 PM (IST)

इंदौर में बेटे का कारनामा, मृत पिता के दस्तावेजों पर पास कराया लोन, किस्त नहीं भरी तो खुली पोल
पिता की मौत के बाद उनके नाम पर लिया गया लोन

HighLights

  1. पिता की मौत के बाद उनके नाम पर लिया गया लोन
  2. किस्तें बकाया रहने पर खुला फर्जीवाड़े का मामला
  3. विजय नगर पुलिस ने बेटे के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने मृत पिता के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेने के आरोप में एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपित ने कथित तौर पर अपने दिवंगत पिता के दस्तावेजों का उपयोग कर वित्तीय कंपनी से ऋण लिया और राशि खर्च कर दी।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार बजरंग नगर निवासी अंकित चौहान के खिलाफ यह कार्रवाई बजाज फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर की गई है। कंपनी की ओर से आकाश गौतम ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी थी।

लोन लंबे समय से बकाया चल रहा था

शिकायत में बताया गया कि अच्छेलाल चौहान के नाम पर लिया गया लोन लंबे समय से बकाया चल रहा था। किस्तें जमा नहीं होने पर कंपनी ने वसूली प्रक्रिया शुरू करते हुए नोटिस भेजे। जांच के दौरान कंपनी को पता चला कि अच्छेलाल चौहान का पहले ही निधन हो चुका है। इसके बाद दस्तावेजों और लोन प्रक्रिया की जांच की गई तो सामने आया कि उनके पुत्र अंकित चौहान ने कथित रूप से फर्जी तरीके से पिता के नाम पर ऋण प्राप्त किया था।

www.naidunia.com
#इदर #म #बट #क #करनम #मत #पत #क #दसतवज #पर #पस #करय #लन #कसत #नह #भर #त #खल #पल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *