यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या:जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी

यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या:जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी

यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या:जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी


यूपी के शामली में बुधवार शाम यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। सिर, पेट में 5 गोली लगने से वह गिर गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात शाम करीब 7 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 4 हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया है। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है। अंकित अपने गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से काफी चर्चित हुए थे। वर्ष 2023 में शामली में उनके रोड शो की भी चर्चा हुई थी। बताया जा रहा है कि अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनकी हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वे फेमस भले हरियाणवी गानों के लिए हुए, लेकिन उनका जन्म शामली में ही हुआ था। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… अंकित बालियान का शामली में बंतीखेड़ा गांव है। वे हरियाणा के सोनीपत में रहते थे। पिछले कई माह से वे परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। बुधवार शाम वह रोज की तरह शहर कोतवाली के आर्यपुरी नाला पटरी में जिम करने गए थे। करीब 7 बजे अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकले, उन पर हमलावारों ने करीब 18 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग से आस-पास भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अंकित बालियान जिम से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठने लगे, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। ड्राइवर साइड में दीवार होने के कारण अंकित गाड़ी की दूसरी तरफ से बैठ रहे थे। इसी दौरान उन पर गोलियां चला दी गईं। हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। इनमें से तीन गोलियां गाड़ी के अगले शीशे में लगीं, जबकि बाकी गोलियां खिड़की खोलकर मारी गईं। वारदात के बाद चारों हमलावर तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Source link
#यप #म #हरयणव #सगर #क #गलय #मरकर #हतयजम #स #नकलत #वकत #सरपट #पर #मर #गल #म #गद #म #लश #लकर #सड़क #पर #बठ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *