![]()
सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के उपरांत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि अभियान के दौरान जनसमस्याओं के समाधान, शासकीय संस्थानों के निरीक्षण और आमजन से संवाद को प्राथमिकता देना है। रक्षाबंधन के अगले दिन 29 अगस्त शनिवार को बालाघाट जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर उनका समाधान किया जाएगा। बैठक के साथ मीडिया और उद्योग संवाद भी होगा। इसका उद्देश्य स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर संबंधित पक्षों से सीधे संवाद करना है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अन्य सभी जिलों में भी 29 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आयोजित किया जाए। छात्रावास, आश्रम और आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण अनिवार्य जन विश्वास अभियान के दौरान विभिन्न शासकीय आवासीय संस्थाओं का भ्रमण और निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। इनमें आवासीय विद्यालय, आश्रम, छात्रावास सहित अन्य शासकीय आवासीय संस्थाएं शामिल हैं। इन संस्थाओं में रहने वाले छात्र-छात्राओं और युवाओं से संवाद एवं चर्चा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सीधे समझा जा सके।
Source link
#रख #क #अगल #दन #जनवशवस #अभयन #हग #बलघट #म #रहग #सएम #महन #आवसय #वदयलय #आशरम #छतरवस #क #नरकषण #और #सवद #करग #अफसर #Bhopal #News


