745 करोड़ रुपये में बनेगी इंदौर-देपालपुर के बीच 37 किमी लंबी फोरलेन रोड

745 करोड़ रुपये में बनेगी इंदौर-देपालपुर के बीच 37 किमी लंबी फोरलेन रोड

Indore Depalpur Four Lane Road: इंदौर-देपालपुर के बीच 37 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनेगी, लागत 745 करोड़ रुपये, घोषणा नवंबर 2025 में हुई थी, अब मंजूरी के …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 12:28:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 12:36:56 PM (IST)

745 करोड़ रुपये में बनेगी इंदौर-देपालपुर के बीच 37 किमी लंबी फोरलेन रोड
इंदौर-देपालपुर फोरलेन रोड से मिलेगी लोगों को राहत। – एआई इमेज

HighLights

  1. जावरा, नागदा और उज्जैन जाने वालों के लिए नया वैकल्पिक मार्ग
  2. देपालपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी सुलझेगी
  3. इंदौर से देपालपुर होते हुए उज्जैन पहुंचना आसान होगा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर और देपालपुर के बीच 37 किमी लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इस पर 745 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन और इंदौर के आस-पास सड़कों को नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

इस सड़क को बनाने की घोषणा पिछले वर्ष 2025 नवंबर में हुई थी। अब मंजूरी मिलने के बाद सड़क बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बनने से इंदौर से देपालपुर सहित उससे आगे जाने वालों के लिए भी राह आसान होगी।

यह सड़क देपालपुर से इंगोरिया जाने वाले वाहनों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। इससे जावरा, नागदा और उज्जैन जाने वाले लोगों को एक नया रास्ता मिलेगा। इस सड़क के बनने से देपालपुर में ट्रैफिक की समस्या भी सुलझने की उम्मीद है।

अभी इंदौर से देपालपुर का रास्ता टू-लेन का है। इस पर ट्रकों सहित यात्री बसें और अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में इस सड़क पर वाहनों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है। कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और ओवरटेकिंग में भी खतरा बना रहता है।

सिंहस्थ में इंदौर-उज्जैन रोड पर ट्रैफिक कम करेगी ये फोरलेन

सिंहस्थ के दौरान इंदौर से उज्जैन जाने वाले वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा होगी। ऐसे में लोग फोरलेन से देपालपुर होते हुए उज्जैन पहुंच सकेंगे। यह उज्जैन पहुंचने के लिए एक नया रास्ता होगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर को मिलने वाली है बड़ी सौगात, MP-4 और RW-2 सड़क परियोजना अंतिम चरण में, इन इलाकों को सीधा मिलेगा फायदा

Source link
#करड #रपय #म #बनग #इदरदपलपर #क #बच #कम #लब #फरलन #रड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *