कटनी में कांग्रेस ने ₹40 किलो बेची चीनी:  बढ़ती महंगाई के खिलाफ घंटाघर पर अनोखा विरोध – Katni News

कटनी में कांग्रेस ने ₹40 किलो बेची चीनी: बढ़ती महंगाई के खिलाफ घंटाघर पर अनोखा विरोध – Katni News

कटनी में कांग्रेस ने ₹40 किलो बेची चीनी:  बढ़ती महंगाई के खिलाफ घंटाघर पर अनोखा विरोध – Katni News


कटनी में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, विशेषकर चीनी की कीमतों में उछाल के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया। गुरुवार को जिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने घंटाघर पर प्रतीकात्मक रूप से स्टॉल लगाकर आम जनता को ₹40 प्रति किलो की दर से चीनी बेची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना और यह संदेश देना था कि आम आदमी आवश्यक वस्तुओं की बेतहाशा कीमतों से परेशान है। अब चीनी के दाम पहुंच से बाहर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ी, और अब चीनी के दाम भी पहुंच से बाहर हो रहे हैं। ‘डबल इंजन’ सरकार नाकाम नेताओं ने ‘डबल इंजन’ सरकार पर महंगाई पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि सत्ता में बैठे लोग बेपरवाह हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो पार्टी आने वाले दिनों में सड़कों पर और अधिक उग्र आंदोलन करेगी।

Source link
#कटन #म #कगरस #न #कल #बच #चन #बढत #महगई #क #खलफ #घटघर #पर #अनख #वरध #Katni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *