इंदौर क्राइम: 25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, जमीन में गाड़कर छिपा रखा था माल

शहर में एक मकान का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद दोनों ने जेवरात आपस में बांट लिए और पुलिस से बचने के लिए अपने-अपने घर के पास जमीन में गड्ढा खोदकर उन्हें गाड़ दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 100 ग्राम सोने और ढाई किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश के मुताबिक, संयोगितागंज थाना क्षेत्र के पारसी मोहल्ला निवासी 51 वर्षीय शंकर सैनी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को वह परिवार के साथ औरंगाबाद गए थे। 10 अगस्त को लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी समेत अन्य जगह रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की गई। जांच में दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। इसके बाद पुलिस ने प्रभु तोल कांटे के पास से रोहित जायसवाल निवासी देवगुराड़िया और चंदन अंबोली निवासी प्रोफेसर कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें-  सूने मकान में चोरी करने पहुंचे थे चार बदमाश, भनक लगते ही लोगों ने घेरा, भागते समय गिरकर एक की मौत

जमीन में गाड़ दिए थे जेवर

आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात आपस में बांट लिए थे। पुलिस ने दोनों के घरों की तलाशी ली तो पता चला कि उन्होंने जेवर जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा दिए थे। दोनों ग्राहक मिलने पर जेवर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों के घरों से करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात और ढाई किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब उनसे शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

Source link
#इदर #करइम #लख #क #सनचद #क #जवरत #चर #करन #वल #द #गरफतर #जमन #म #गडकर #छप #रख #थ #मल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *