इंदौर : राखी त्यौहार के कारण दमके बाजार, खूब हुई खरीददारी, शुक्रवार को बहनों के लिए सिटी बस सेवा फ्री

इंदौर में राखी के पूर्व की रौनक बाजारों में रही। आम दिनों की तुलना में बाजारों में ज्यादा भीड़ रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। राखियों की दुकानें राजवाड़ा, पाटनीपुरा, पलासिया और एयरपोर्ट क्षेत्र में सड़कों पर सजी रहीं।

इसके अलावा कपड़े, मिठाई और इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों पर भी खूब ग्राहकी हुई। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने राजवाड़ा को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया था। चार पहिया वाहन लेकर आए लोगों को दूर वाहन पार्क कर दुकानों तक जाना पड़ा। सराफा बाजार में भी चांदी की राखियों की डिमांड रही। मिठाइयों के अलावा चॉकलेट और सूखे मेवे भी गुरुवार को खूब बिके।

रक्षाबंधन पर एआईसीटीएसएल ने भी बहनों को तोहफा दिया है। महिलाओं के लिए इंदौर से आसपास के शहरों तक चलने वाली बसों में 48 घंटे तक कोई किराया नहीं लगेगा। यह सुविधा गुरुवार से ही लागू हो गई और महिलाओं ने बसों में मुफ्त सफर किया। 29 अगस्त को सुबह छह बजे तक बसों में महिला यात्रियों के लिए किराया नहीं लगेगा। यह सुविधा इंदौर से भोपाल, सागर, रतलाम, नीमच, अशोकनगर, झाबुआ और खरगोन रूट पर चलने वाली बसों में रहेगी। इंदौर में सबसे ज्यादा यात्री भोपाल जाते हैं। इस रूट पर चलने वाली बसों में महिला यात्रियों को किराया नहीं देना होगा।

यातायात भी बाधित हुआ

बाजारों में गुरुवार को ज्यादा भीड़ होने के कारण प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति रही। जवाहर मार्ग, एमजी रोड पर दिनभर वाहन गुत्थम-गुत्था होते रहे। दरअसल, कई मार्गों पर अस्थायी राखी और कपड़े की दुकानें लग गई थीं। इसके अलावा दुकानदारों ने भी फुटपाथ और सड़क के हिस्सों में टेंट लगा रखे थे। इस कारण वाहनों के चलने के लिए जगह कम बची और यातायात बाधित होता रहा।

Source link
#इदर #रख #तयहर #क #करण #दमक #बजर #खब #हई #खरददर #शकरवर #क #बहन #क #लए #सट #बस #सव #फर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *