इंदौर शहर में अगले तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना, गर्मी और उमस से शहरवासी हो रहे परेशान

इंदौर शहर में अगले तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना, गर्मी और उमस से शहरवासी हो रहे परेशान

Monsoon Update : गुरुवार को शहर में बादल छाए और दोपहर में गर्मी व उमस ने शहरवासियों को परेशान किया। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 465.4 मिमी वर्ष…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 09:36:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 09:44:53 PM (IST)

इंदौर शहर में अगले तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना, गर्मी और उमस से शहरवासी हो रहे परेशान
इंदौर में हल्की बारिश होने की संभावना है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शहर में बादल छाए और दोपहर में गर्मी व उमस ने शहरवासियों को परेशान किया
  2. इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 465.4 मिमी वर्षा हुई है
  3. शहरवासियों को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : गुरुवार को शहर में बादल छाए और दोपहर में गर्मी व उमस ने शहरवासियों को परेशान किया। इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 465.4 मिमी वर्षा हुई है जो अब तक के औसत से 234.5 मिमी कम है। शहरवासियों को अभी भी झमाझम बारिश का इंतजार है। वहीं इस सीजन में बारिश का कोटा पूरा होगा कि नहीं, इसको लेकर भी चिंता है।

निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश व उसके आसपास बना हुआ है

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश व उसके आसपास बना हुआ है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का घेरा दक्षिण पश्चिम तटीय क्षेत्र बना हुआ है। वहीं एक मानसून द्रोणिका अमृतसर, अंबाला, मुजफ्फरपुर, दक्षिण् पूर्वी उत्तर प्रदेश, रांची व दीघा से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर में शुक्रवार को हल्की वर्षा होगी।

अगले तीन दिन तक शहर में रुक-रुककर वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी

वहीं इसके साथ ही अगले तीन दिन तक शहर में रुक-रुककर वर्षा की गतिविधियां जारी रहेगी। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। श्रावण में भी शहरवासियों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ रहा है।

दोपहर में गर्मी व उमस का असर रहा

गुरुवार को शहर में बादल छाए रहे और दोपहर में गर्मी व उमस का असर रहा। शुक्रवार को शहर में कही-कही हल्की वर्षा होने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी व उमस का अहसास रहेगा। वही दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

Source link
#इदर #शहर #म #अगल #तन #दन #हलक #बरश #हन #क #सभवन #गरम #और #उमस #स #शहरवस #ह #रह #परशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *