इंदौर में देवास नाका और सत्यसाई फ्लाईओवर के लिए ट्रैफिक डायवर्शन प्लान का इंतजार

इंदौर में देवास नाका और सत्यसाई फ्लाईओवर के लिए ट्रैफिक डायवर्शन प्लान का इंतजार

Indore Flyover Update: 60 करोड़ के सिक्स लेन देवास नाका फ्लाईओवर पर ट्रैफिक डायवर्शन न होने से दोनों भुजाओं को जोड़ने में देरी, वाहनों की आवाजाही से ग…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 11:28:55 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 11:36:56 AM (IST)

इंदौर में देवास नाका और सत्यसाई फ्लाईओवर के लिए ट्रैफिक डायवर्शन प्लान का इंतजार
देवास नाका फ्लाइओवर।

HighLights

  1. वाहनों की आवाजाही रोकने के बाद ही बीच के हिस्से का काम शुरू होगा
  2. एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
  3. फ्लाईओवर के लिए प्लान नहीं आया तो एजेंसी छोड़ सकती है काम

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ट्रैफिक डायवर्शन नहीं होने के कारण देवास नाका फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर असर दिखने लगा है। दोनों भुजाओं को जोड़ने में समय लग रहा है, क्योंकि वाहनों की आवाजाही के कारण काम की गति धीमी हो गई है। देवास नाका चौराहे से ट्रैफिक बंद होने के बाद ही मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) फ्लाईओवर के बीच के हिस्से का काम कर सकेगा।

वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द ही निर्माण को लेकर ट्रैफिक डायवर्शन प्लान तैयार किया जाए। इसमें देरी का असर प्रोजेक्ट की डेडलाइन पर पड़ने लगा है। यहां तक कि निर्माण एजेंसी भी काम छोड़ सकती है। यदि ऐसा होता है तो दोबारा काम शुरू करने में काफी दिक्कतें आएंगी। वहीं ऐसी स्थिति सत्यसाई फ्लाईओवर के सामने भी आ रही है।

जुलाई में हटाया अतिक्रमण

60 करोड़ की लागत से एमपीआरडीसी देवास नाका पर सिक्स लेन फ्लाईओवर बना रहा है। जुलाई में नगर निगम की मदद से देवास नाके का अतिक्रमण हटाया गया था। टीम ने देवास नाका से मांगलिया की ओर सर्विस रोड व फ्लाईओवर में बाधक बन रहीं 30-35 दुकानों व अवैध संरचनाओं को हाई कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हटा दिया था।

इन दिनों फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां गर्डर लांचिंग और एप्रोच रोड बनाई जा रही है। पहले अगस्त से चौराहे के पास के हिस्से पर यातायात डायवर्शन लागू होना था, लेकिन अभी तक वाहनों की आवाजाही जारी है। इसके चलते फ्लाईओवर के बीच के हिस्से का काम धीमा हो गया है। इसका असर प्रोजेक्ट की डेडलाइन पर दिख रहा है, क्योंकि फ्लाईओवर अक्टूबर तक पूरा होता बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है।

सर्विस रोड पर गड्ढे, बढ़ी परेशानी

सत्यसाईं चौराहे पर 63 करोड़ की लागत से 746 मीटर लंबा सिक्स लेन फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसे लेकर 15 मार्च 2024 को वर्क आर्डर जारी किया गया था। इसे मार्च 2026 तक पूरा होना था, लेकिन डेडलाइन निकल चुकी है और निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। अभी तक काम लगभग 50 फीसद ही हो पाया है।

इस फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं का काम अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। अभी बरसात की वजह से थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। यहां एक हिस्से की सर्विस रोड काफी खराब है। बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण रोजाना यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात का दबाव अधिक

विजय नगर से देवास नाका के बीच कई कंपनियों के कार्पोरेट आफिस हैं। इस वजह से सुबह आठ से 11 और शाम छह से रात नौ बजे तक पूरे मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऑफिस टाइमिंग के दौरान हजारों की संख्या में दोपहिया व चार पहिया वाहन सड़क पर रहते हैं। वहीं मार्ग पर भारी वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में फ्लाईओवर की दोनों भुजाओं को जोड़ने के लिए वाहनों की आवाजाही रोकनी होगी। उसके बाद ही निर्माण एजेंसी काम कर सकेगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में पति का खतरनाक स्टंट, पत्नी करती रही वीडियो शूट; फ्लाइओवर की रेलिंग पर युवक का Video Viral

गर्डर लांच किया जाना है

देवास नाका और सत्यसाई फ्लाईओवर के बीच का हिस्सा बनाने के लिए ट्रैफिक डायवर्शन जरूरी है। सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक मार्ग बनाया जाना है। इसके लिए कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा की गई है। जैसे ही डायवर्जन लागू होगा और वाहनों की आवाजाही बंद होगी, वैसे ही फ्लाईओवर के काम में तेजी आएगी। वैसे दोनों फ्लाईओवर के बीच के हिस्से में सिंगल स्पान है, साथ ही गर्डर लांच किया जाना है। दिसंबर तक दोनों फ्लाईओवर पूरा करने की डेडलाइन रखी है। – गगन भाबर, महाप्रबंधक, एमपीआरडीसी

Source link
#इदर #म #दवस #नक #और #सतयसई #फलईओवर #क #लए #टरफक #डयवरशन #पलन #क #इतजर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *