Maharashtra:ठगी में बैंक खाते का इस्तेमाल, खबर से सदमे में महिला ने दे दी जान; पुणे में भोजन विवाद में हत्या – Maharashtra Updates Thane Bank Fraud Woman Suicide Pune Non Veg Row Son Murder Nagpur Politics Crime News

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली (पूर्व) स्थित साईराम सोसाइटी निवासी 38 वर्षीय देविका अरमुगम पंडाराम ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। राजस्थान के चुरू साइबर सेल पुलिस ने 8 अगस्त को उनके घर जाकर नोटिस दिया था, जिसमें बताया गया कि उनके बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में हुआ। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के साइबर क्राइम विभाग से पता चला कि हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और तमिलनाडु में भी उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। मंगलवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने ब्लेड से खुद को घायल किया, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

नॉनवेज खाने की मांग पर बेटे की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार

पुणे के वारजे इलाके में श्रावण महीने के दौरान नॉनवेज खाने की मांग को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में युवक के 64 वर्षीय पिता भगवान गायकवाड़ और 60 वर्षीय मां पार्वती गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 24 अगस्त की रात हुई। मृतक महेश भागवत गायकवाड़ दिहाड़ी मजदूर था और कथित तौर पर शराब पीने का आदी था। वह अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। शिकायत के मुताबिक, घटना वाली रात महेश शराब के नशे में घर पहुंचा और रात के खाने में नॉनवेज की मांग की। पिता ने श्रावण महीने का हवाला देते हुए नॉनवेज देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि भगवान ने महेश के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, महेश की मां ने कथित तौर पर सबूत मिटाने में पति की मदद की। मामले की जांच जारी है।

Source link
#Maharashtraठग #म #बक #खत #क #इसतमल #खबर #स #सदम #म #महल #न #द #द #जन #पण #म #भजन #ववद #म #हतय #Maharashtra #Updates #Thane #Bank #Fraud #Woman #Suicide #Pune #Veg #Row #Son #Murder #Nagpur #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *