भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन सावन माह के आखिरी दिन शुक्रवार को पूरे जिले में मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रोली-अक्षत का तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके जवाब में भाइयों ने भी बहनों की आजीवन रक्षा
.
शुक्रवार को शहर में रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही विशेष चहल-पहल देखी गई। इस वर्ष भद्रा काल न होने के कारण दिनभर राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा। घरों में बहनों ने पूजा की थाली सजाकर शुभ मुहूर्त में भाइयों की आरती उतारी और उन्हें राखी बांधी। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

बाजार में राखी खरीदती बहनें।
यह पर्व हर साल घर-परिवार में मनाया जाता है, लेकिन सोशल मीडिया के दौर ने इसके उत्साह को और बढ़ा दिया है। राखी बांधने के बाद भाई-बहनों ने इन पलों को मोबाइल कैमरे में कैद किया। उन्होंने फेसबुक, वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन से संबंधित पोस्ट की भरमार रही।
जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के गांवों और कस्बों में भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ देखी गई।

जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें जिन भाइयों के लिए इस बार रक्षाबंधन जेल की सलाखों के पीछे था, उनकी कलाई भी राखी के प्यार से सूनी नहीं रही। जेल में सजा काट रहे और विचाराधीन बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनें पूजा सामग्री लेकर जेल पहुंचीं। जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की सशर्त अनुमति दी।
जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए पूजा की थाली भी उपलब्ध कराई गई। दोपहर 2 बजे तक जेल में भाई-बहनों के मिलन और राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। कई समाजसेवी संगठनों की महिलाएं भी जेल पहुंचीं और उन बंदी भाइयों को राखी बांधी, जिनकी बहनें किसी कारणवश जेल तक नहीं पहुंच सकीं। इस दौरान भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक तस्वीरें देखने को मिलीं।
रक्षाबंधन की अन्य तस्वीरें…



Source link
#शयपर #म #रकषबधन #पर #बहन #न #बध #रख #भइय #न #आजवन #रकष #क #सकलप #लय #उपहर #भ #दए #Sheopur #News


