इंदौर के रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत, संचालक ने कर्मचारी को हटाया

इंदौर के रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत, संचालक ने कर्मचारी को हटाया

शहर के सी-21 माल के पीछे स्थित एक रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहकों ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से करते हुए रेस्ट…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 10:24:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 10:24:27 PM (IST)

इंदौर के रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत, संचालक ने कर्मचारी को हटाया
सी-21 मॉल के पास मोमोज में मिलीं इल्लियां।

HighLights

  1. इंदौर में मोमोज के शौकीनों के लिए खबर
  2. सी-21 मॉल के पास मोमोज में मिलीं इल्लियां
  3. मोमोज में इल्लियां मिलने पर भड़के ग्राहक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के सी-21 माल के पीछे स्थित एक रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहकों ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से करते हुए रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे ग्राहक सी-21 माल के पीछे डायमेंशन फर्नीचर के ठीक सामने स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज खाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें मोमोज में इल्लियां रेंगती हुई दिखाई दीं।

फ्रोजन मोमोज की बास्केट में भी मिलीं इल्लियां

ग्राहकों का आरोप है कि उसने रेस्टोरेंट संचालक सिद्धार्थ मालवीय और वहां के कर्मचारी सोनू पाल से इसकी शिकायत की, लेकिन उनके साथ बदतमीजी की गई। इसके बाद ग्राहकों ने रेस्टोरेंट में रखी फ्रोजन मोमोज की बास्केट चेक की।

शिकायत में दावा किया गया है कि बास्केट में रखे अन्य मोमोज में भी इल्लियां रेंगती हुई मिलीं। ग्राहक ने खाद्य विभाग को भेजी शिकायत में इसे लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। साथ ही रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ फोटो, वीडियो और रेस्टोरेंट की लोकेशन भी संलग्न की गई है।

यह भी पढ़ें- रतलाम में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नायब तहसीलदार के न मिलने पर कुत्ते के गले में बांधा ज्ञापन, वीडियो वायरल

कैफे संचालक की सफाई और कार्रवाई का दावा

कैफे संचालक सिद्धार्थ मालवीय का कहना है कि मोमोज का ठेला उन्होंने किराये पर दे रखा है और वहां सामान रखने वाला कर्मचारी उस दिन मौजूद नहीं था। उसके मुताबिक, मोमोज में इल्ली मिलने की जानकारी उसे दी गई थी। उसने संबंधित कर्मचारी को डांटकर वहां से हटा दिया और समझाया कि ग्राहकों, खासकर महिलाओं से सलीके से बात करनी चाहिए।

साथ ही उसने मामले से जुड़े वीडियो और फोटो देखने की बात कही। संबधित रेस्टोरेंट की जांच हमारी टीम करेगी। सैंपल भी लेंगे, कमियां मिलने पर कारवाई की जाएगी।- अवशेष अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Source link
#इदर #क #रसटरट #क #ममज #म #मल #इललय #गरहक #न #खदय #वभग #स #क #शकयत #सचलक #न #करमचर #क #हटय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *