भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी अक्सर अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहती हैं. खेसारी लाल के साथ अपने रिश्ते का खुलासा वो बार-बार करती रही हैं. जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भी उन्होंने खेसारी संग रिश्ते और मनमुटाव को लेकर भी बात की. इसी बीच उन्होंने रिश्ते में मारपीट का भी खुलासा किया था, जिसके बाद लोग ये जानने के लिए उत्सुक हो गए थे कि आखिर उनके साथ मारपीट किसने की थी. अब उन्होंने उस शख्स को लेकर बात की है.
जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में शुभांकर मिश्रा ने फिर से राउंड द टेबल ऑर्गेनाइज किया, जिसमें रानी चटर्जी, काजल राघवानी जैसे सितारे मौजूद दिखे. इस दौरान उन्हें याद दिलाया गया कि काजल ने एक एपिसोड में खुलासा किया था कि उनके साथ रिश्ते में मारपीट हुई. अगर उनके पिता होते तो उन्हें ये सब नहीं सहना पड़ता, जिसके बाद लोगों ने खेसारी लाल और पवन सिंह के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. ऐसे में उन्हें उस शख्स का नाम खुलासा करने के लिए कहा जाता है तो व ऐसा खुलासा करती हैं, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया.
यह भी पढ़ें: तेलुगु में फुस्स हुई ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’ का आधा भी नहीं कमा पा रही, जानें कलेक्शन
काजल ने मारपीट करने वाले शख्स के बारे में किया खुलासा
काजल राघवानी ने खुद के साथ मारपीट करने वाले शख्स का नाम लेने से पहले तो इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘खेसारी लाल जी ने मुझे नहीं मारा है.’ फिर उनसे पूछा जाता है कि किसने मारा? तो इस पर वो कहती हैं, ‘मेरी लाइफ में मेरे पर्सनल चीजों पर उसने अटैक किया तो मैं उसे भी जवाब दूंगी.’ इसके बाद काजल लगातार उस शख्स का नाम खुलासा करने से मना कर दिया. हालांकि, रानी चटर्जी और शुभांकर मिश्रा ने दावा किया कि उन्हें पता है लेकिन मैटर काजल का है तो वो ही उसका नाम लें लेकिन वो किसी भी दबाव में नहीं आती हैं और उसका नाम नहीं लेती हैं.
काजल राघवानी का आरोप- गायब कराने की मिली है धमकी
लेकिन काजल ने शख्स का नाम ना लेने के पीछे की वजह को लेकर कहा, ‘क्योंकि उसने मुझे धमकी दी है. मुझे मुंबई से गायब करने की धमकी मिली है. मुझे मेरे परिवार की फिक्र है. मैं नहीं चाहती कि उन लोगों को कुछ हो.’ काजल इस दौरान बार-बार कहती हैं, ‘मैं डरती हूं.’

खेसारी या पवन सिंह, किसने मारा?
हालांकि, काजल ने अंत में खेसारी लाल और पवन सिंह के नाम को लेकर लग रहे कयासों पर भी विराम लगा दिया. उन्होंने साफतौर से कहा, ‘खेसारी और पवन सिंह इसमें नहीं हैं और जिसने मुझे धमाकाया है मैं उसका नाम नहीं लूंगी. मुझे इसका डर है.’
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी हिंदी की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
खेसारी ने मारपीट के आरोप दिया था रिएक्शन
वहीं, काजल के मारपीट वाले बयान के बाद खेसारी का भी इस पर रिएक्शन सामने आया था और एक्टर ने कहा था कि उन्होंने इतने सालों में कभी भी अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया तो उन पर क्या उठाएंगे. उन्होंने कहा था कि काजल से खुद पूछ लें कि उन्होंने कभी उनको टच भी नहीं किया है.
खेसारी लाल संग 5 साल रहा रिश्ता
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी एक समय पर भोजपुरी की हिट जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने साथ में ढेरों फिल्मों में काम किया है और जिस भी फिल्म में दोनों रहे हैं वो हिट रही हैं. इनकी केमिस्ट्री भी इस कदर हिट थी कि लोग उन्हें पति-पत्नी समझने लगे थे. काजल ने खेसारी से विवादों के बाद कई बार इस बात का खुलासा किया कि दोनों 5 सालों तक रिश्ते में रहे हैं. वो उनके साथ पत्नी के जैसे रहती थीं. काजल ने ये भी दावा किया था कि खेसारी के फोन में लड़कियों की अश्लील फोटो और वीडियो थी, जिसे खेसारी ने अपना एंटरटेनमेंट बताया था. हालांकि, खेसारी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में रिश्ते की बात से इनकार किया था और कहा था कि वो पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं तो किसी और से प्यार कैसे?
वहीं, काजल ने खेसारी पर शादी का भी आरोप लगाया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था. काजल के अनुसार, खेसारी ने उनसे शादी और अपनी पत्नी चंदा देवी के तलाक देने की बात कही थी. यही नहीं काजल के अनुसार, खेसारी कहते थे कि उनके बच्चों को सिर्फ पैसों से प्यार है. हालांकि, खेसारी इन आरोपों से साफ इनकार करते हैं.
Source link
#खसर #लल #य #पवन #सह #कजल #रघवन #सग #कसन #क #मरपट


