बानसुजारा बांध के आठ गेट खोले, धसान में बढ़ा जलस्तर:  315.25 मीटर पहुंचा जलस्तर, 792 घनमीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा; 9 फीट तक बढ़ेगा पानी – Chhatarpur (MP) News

बानसुजारा बांध के आठ गेट खोले, धसान में बढ़ा जलस्तर: 315.25 मीटर पहुंचा जलस्तर, 792 घनमीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा; 9 फीट तक बढ़ेगा पानी – Chhatarpur (MP) News

बानसुजारा बांध के आठ गेट खोले, धसान में बढ़ा जलस्तर:  315.25 मीटर पहुंचा जलस्तर, 792 घनमीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा; 9 फीट तक बढ़ेगा पानी – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर-टीकमगढ़ जिले की सीमा पर स्थित बानसुजारा बांध के आठ गेट शुक्रवार रात 8 बजे खोल दिए गए। जल संसाधन विभाग ने बांध में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है। पहले से खुले दो गेटों के अलावा छह और गेट 0.75-0.75 मीटर तक खोले गए हैं। गेट खुलने के बाद धसान नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है। बानसुजारा बांध की पूर्ण भराव क्षमता 316.50 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 315.25 मीटर तक पहुंच गया है। बांध के आठ गेट 0.75 मीटर तक खोले जाने के बाद धसान नदी में करीब 792 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, बांध में पानी की आवक अभी भी करीब 450 घन मीटर प्रति सेकंड बनी हुई है। लगातार पानी की आवक को देखते हुए विभाग बांध के जलस्तर और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। धसान नदी में 7 से 9 फीट तक बढ़ सकता है जलस्तर जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध से पानी छोड़े जाने के कारण धसान नदी के निचले इलाकों में जलस्तर 7 से 9 फीट तक बढ़ने की संभावना है। विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और आम नागरिकों से सतर्क रहने तथा नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास जाने, नदी पार करने या तेज बहाव वाले पानी में उतरने से बचने की भी अपील की है। आवक बढ़ी तो और गेट खोले जा सकते हैं जल संसाधन विभाग ने बताया कि यदि धसान नदी में पानी की आवक लगातार बढ़ती रही तो बांध से पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त गेट खोले जाने की संभावना है। गेटों की संख्या बढ़ने पर धसान नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसलिए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को लगातार सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग और प्रशासन बांध की स्थिति तथा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

Source link
#बनसजर #बध #क #आठ #गट #खल #धसन #म #बढ #जलसतर #मटर #पहच #जलसतर #घनमटर #परत #सकड #पन #छड #फट #तक #बढग #पन #Chhatarpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *