इससे पहले भी प्रोफेसर जियांग यी ने मई 2024 में ट्रंप को लेकर तीन बड़ी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि नवंबर 2024 में डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे।

जियांग ने कहा था कि अगर ट्रंप सत्ता में लौटते हैं, तो भू-राजनीतिक दबावों के चलते अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की ओर जाएगा।
अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर प्रोफेसर जियांग श्यूचिन (Professor Jiang Xueqin) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि डोनाल्ड ट्रंप तीसरे कार्यकाल के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे।
हालांकि अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के तहत एक व्यक्ति केवल दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति रह सकता है, लेकिन उनका तर्क है कि कानूनी रास्ते (जैसे 2028 में उपराष्ट्रपति बनकर और बाद में राष्ट्रपति पद संभालना) या आपातकालीन अधिकारों/मार्शल लॉ के जरिए ऐसा संभव हो सकता है।
इससे पहले भी प्रोफेसर जियांग यी ने मई 2024 में ट्रंप को लेकर तीन बड़ी भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि नवंबर 2024 में डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे।
यह भविष्यवाणी सच हुई, क्योंकि ट्रंप नवंबर 2024 में जीते और जनवरी 2025 में फिर से शपथ ली।
ट्रंप ईरान के साथ युद्ध शुरू करेंगे
जियांग ने कहा था कि अगर ट्रंप सत्ता में लौटते हैं, तो भू-राजनीतिक दबावों के चलते अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की ओर जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा था कि शुरुआत में अमेरिका को सफलता मिल सकती है, लेकिन बाद में अमेरिकी सेना ईरान के पहाड़ी इलाकों में फंस जाएगी।
2025–2026 में अमेरिका–ईरान तनाव और सैन्य झड़पें बढ़ीं, जिसके बाद कई मीडिया आउटलेट्स ने इसे उनकी भविष्यवाणी के “सच” होने के रूप में पेश किया।
अमेरिका यह युद्ध हारेगा
उनकी तीसरी भविष्यवाणी थी कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध में अमेरिका को ईरान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ेगा, और यह हार वैश्विक भू-राजनीति को पूरी तरह बदल देगी।
यह भविष्यवाणी अभी पूरी तरह “कन्फर्म” नहीं मानी जा सकती, क्योंकि 2026 तक युद्ध का अंतिम परिणाम स्पष्ट नहीं है। कई स्रोत इसे “पेंडिंग” या “आंशिक रूप से सत्यापित” मानते हैं।
ईरान युद्ध को लेकर नई भविष्यवाणी
अगस्त में एक पॉडकास्ट में जियांग ने दावा किया कि अमेरिका ईरान में अपनी सेना उतारेगा। इसके पीछे का कारण वे यह बताते हैं कि इजरायल अपने ‘ग्रेटर इजरायल प्रोजेक्ट’ के तहत अमेरिका और ईरान को एक बड़े संघर्ष में झोंकना चाहेगा।
Source link
#टरप #तसर #बर #बनग #रषटरपत #परफसर #जयग #न #फर #क #भवषयवण #पहल #भ #सच #हई #International #Hindi #News


