Monsoon Update : इंदौर में पिछले कई दिनों से वर्षा की गतिविधियां थमी हुई है। बीत रहे एक माह में सिर्फ चुनिंदा दिनों में ही शहर में तेज बौछारे पड़ी है।…और पढ़ें

HighLights
- इंदौर में पिछले कई दिनों से वर्षा की गतिविधियां थमी हुई है
- बीत रहे एक माह में सिर्फ चुनिंदा दिनों में ही शहर में तेज बौछारे पड़ी हैं
- आगामी सप्ताह के अंत के शहर में वर्षा की गतिवधियां दिखाई देंगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । इंदौर में पिछले कई दिनों से वर्षा की गतिविधियां थमी हुई है। बीत रहे एक माह में सिर्फ चुनिंदा दिनों में ही शहर में तेज बौछारे पड़ी है।
तीन से चार दिन तक लोकल सिस्टम बनने के कारण ही बूंदाबांदी होगी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आगामी सप्ताह के अंत के शहर में वर्षा की गतिवधियां दिखाई देंगी। सप्ताह के शुरुआती तीन से चार दिन तक लोकल सिस्टम बनने के कारण ही बूंदाबांदी होगी।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी एंव उससे सटे पश्चिम बंगाल व उड़ीसा तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। वही एक चक्रवाती हवाओं का घेरा रविवार को उत्तर ओडिशा-गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर अगले दो दिन में रहेगा।
अच्छी वर्षा की गतिविधियां दिखाई देगी
एक मानसून द्रोणिका अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डाल्टनगंज, पूर्णिया, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा पर बने निम्न दबाव क्षेत्र तक जा रहा है। इसके प्रभाव से अभी अशोक नगर, शिवपुरी,सिंगरौली, सीधी, रीवा सहित पूर्वी मप्र के जिलों में अच्छी वर्षा की गतिविधियां दिखाई देगी।
एक से पांच दिसंबर तक निरंतर वर्षा का दौर जारी रहेगा
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो दिन बाद पूर्वी मप्र पर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा। ऐसे में पूर्वी मप्र में एक से पांच दिसंबर तक निरंतर वर्षा का दौर जारी रहेगा। वही इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में तीन से पांच सितंबर तक वर्षा की गति विधियां दिखाई देगी।
पूर्वी मप्र के अधिकांध जिलों में तेज से भारी वर्षा होगी। वही पश्चिमी मप्र में इंदौर, उज्जैन व भोपाल संभाग के कुछ जिलों में ही तेज से भारी वर्षा की स्थितियां दिखाई देगी। शेष जिलों में हल्की वर्षा का दौर ही दिखाई देगा।
Source link
#इदर #म #इस #सपतह #क #मधय #म #बरश #क #बछर #दग #सकन #गरम #व #उमस #स #मलग #रहत


