महाराष्ट्र:छत्रपति संभाजीनगर में गैस पाइपलाइन लीक, मची अफरा-तफरी; एनसीपी शरद गुट ने सरकार से पूछे तीखे सवाल – Maharashtra Updates Awhad Inflation Chhatrapati Sambhajinagar Gas Pipeline Leak Nagpur Pune Mumbai Polity News

महाराष्ट्र:छत्रपति संभाजीनगर में गैस पाइपलाइन लीक, मची अफरा-तफरी; एनसीपी शरद गुट ने सरकार से पूछे तीखे सवाल – Maharashtra Updates Awhad Inflation Chhatrapati Sambhajinagar Gas Pipeline Leak Nagpur Pune Mumbai Polity News

महाराष्ट्र सरकार की नीतियों पर एनसीपी नेता ने सवाल खड़े किए हैं। शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, महाराष्ट्र में पेपर लीक और लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के नाम कटने जैसे मुद्दों को गंभीरता से न लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने करीब चार घंटे चली पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद कहा कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। आव्हाड ने लाडकी बहिन योजना से करीब एक करोड़ महिलाओं के नाम हटाने का भी दावा किया। उन्होंने एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू होने की बात कही। उन्होंने राज्य की खराब सड़कों और बेरोजगारी पर भी सरकार को घेरा। मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए फॉर्म-7 के जरिए नाम हटाए जाने की आशंका जताते हुए एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की किसी चर्चा से इनकार किया।




गैस पाइपलाइन में रिसाव: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर 24 किमी यातायात डायवर्ट


महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे के 24 किलोमीटर हिस्से पर शनिवार देर शाम एहतियातन यातायात डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, गैंगापुर तहसील के तकलीवाड़ी के पास शाम करीब पांच बजे गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (अब GAIL इंडिया) की पाइपलाइन से गैस रिसाव की सूचना मिली। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा उपाय शुरू करते हुए GAIL अधिकारियों को सूचित किया और मौके पर अग्निशमन उपकरण तैनात किए। जिला कलेक्टर विनय गौड़ा जीसी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के चेनज 447 से 470 के बीच हदस पिंपलगांव से मालीवाड़ा तक यातायात को धुले-सोलापुर हाईवे की ओर मोड़ा गया है। मुंबई जाने वाले वाहन हदस पिंपलगांव से निकलकर मालीवाड़ा से दोबारा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करेंगे। वहीं नागपुर जाने वाले वाहन मालीवाड़ा से निकलकर हदस पिंपलगांव से प्रवेश करेंगे। GAIL विशेषज्ञों ने पाइपलाइन के दोनों ओर वाल्व बंद कर दिए हैं और दबाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Source link
#महरषटरछतरपत #सभजनगर #म #गस #पइपलइन #लक #मच #अफरतफर #एनसप #शरद #गट #न #सरकर #स #पछ #तख #सवल #Maharashtra #Updates #Awhad #Inflation #Chhatrapati #Sambhajinagar #Gas #Pipeline #Leak #Nagpur #Pune #Mumbai #Polity #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *