![]()
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र स्थित गांधी चौक में सिगरेट के पैसे मांगने पर एक किराना व्यापारी पर चाकू से हमला किया गया। बदमाशों ने 20 वर्षीय व्यापारी के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित अभिषेक श्रीपाल (20) गांधी चौक में किराना दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे कुछ युवक उनकी दुकान पर सिगरेट लेने आए थे। जब अभिषेक ने सिगरेट के पैसे मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद के बाद पेट में चाकू घोंपा विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी नितिन साहू ने अपने साथियों राज चौधरी और शिवा समुद्रे के साथ मिलकर अभिषेक पर हमला कर दिया। इस दौरान नितिन साहू ने अभिषेक के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित अभिषेक ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी उनकी दुकान पर बम फेंक चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन साहू, राज चौधरी और शिवा समुद्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नितिन साहू एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही मारपीट और चाकूबाजी के पांच मामले दर्ज हैं।
Source link
#जबलपर #म #सगरट #क #पस #मगन #पर #चकबज #बदमश #न #करन #वयपर #क #पट #म #घप #चक #इलज #जर #Jabalpur #News


